फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी शरीर के इन 5 अंगों को हाथ से छूने की न करें गलती वरना बाद में पछताओगे

Fri, 13 Jul 2018 09:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hot girl
बहुत सारे लोगों की आदत होती है कि वह बैठे बैठे अपने कान, आंख, नाक या कहीं न कहीं खुजाते या बार-बार छूते रहते हैं, लेकिन शायद वह इस बात से अंजान है कि शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जिन्हें हाथों से नहीं छूना चाहिए। इन्हें हाथों से छूने से इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर के वो कौन से अंग हैं जिन्हें छूना आपको भारी पड़ सकता है...
विज्ञापन

2 of 6
rubbing eyes
आंखे
कई बार जब कभी हम खाली बैठे होते हैं तो अक्सर हम अपनी आंखों को मसलने लगते हैं। हमारी आंखे बहुत सेंसिटिव होती हैं। यह इंफेक्शन को बहुत जल्दी पकड़ती हैं। आंखों को रगड़ते वक्त हमारे हाथों और नाखूनों के कीटाणु आंखों में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए अब कभी आखों को मसलने की गलती न करें।
विज्ञापन

3 of 6
nose
नाक
अक्सर लोग नाक में उंगली डालकर उसे साफ करते हैं, लेकिन उन्हें जरा भी इस बात का अंदाजा नहीं होता कि वह नाक को साफ नहीं और गंदा कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कैसे... तो आपको बता दें, ऐसा करते वक्त हाथ के जर्म्स नाक में एंटर हो जाते हैं जिससे नेजल इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन हो सकता है। अगर नाक साफ करनी है तो उसका सबसे सही तरीका है कि आप सेनेटाइज टिश्यू का इस्तेमाल करें।

4 of 6
anal
एनल
एनल को भी टच करना बीमारियों को न्योता देना है। एनल में अधिक मात्रा में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो दूसरे अंगों पर टच होने से इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। यह बहुत सुपर सेंसटिव एरिया है, इसलिए अगली बार इसे हाथ से टच करने की गलती न करें।
विज्ञापन

5 of 6
finger in mouth
मुंह 
वैसे तो बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें मुंह में हाथ डालने की आदत हो, लेकिन अगर आप उन में से एक है तो सावधान हो जाए, क्योंकि भले ही आपने हाथ अच्छे से धोए हों, पर हाथों में बैक्टीरिया स्किन से चिपके होते हैं, जो आपके मुंह में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
finger in ear
कान
कई लोगों को बैठे बैठे कानों में खुजली करने की आदत होती है। जब भी वक्त लगता वह उसमें अपने हाथों से लगे रहते हैं, लेकिन यह बहुत खतरनाक है। इससे आपके कान में इंफेक्शन फैलने का खतरा होता है। कई बार यह इंफेक्शन कान के अंदर ईयर कैनाल तक पहुंत जाता है जो बहुत परेशानी खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें