कुछ औषधियों का सेवन भी करें
रात में कुछ तुलसी के पत्ते और सौंफ की पत्तियों को भिगो दें। अगले दिन आधा चम्मच शतावरी का पाउडर, आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर, आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर और हल्दी, अदरक, काली मिर्च को 300 मिली पानी में उबालें। इसमें हल्दी को सबसे आखिरी में डालें और तुलसी और सौंफ का पानी मिलाकर उसमें नारियल का तेल, आंवला का पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से पेट की सभी समस्याओं से राहत मिलेगी।