फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 के हो गए हैं तो जरूर कराएं ये 5 जांच, वरना हो जाएंगे गंभीर बीमारियों के शिकार

Sat, 15 Feb 2020 03:16 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
35 से 40 की उम्र पार करते-करते पुरुष के शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। आजकल तो लोग युवावस्था में ही ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा आदि के शिकार हो जाते हैं। इसी वजह से उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते कुछ हेल्थ चेकअप्स करवाकर बीमारियों की गंभीरता को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं 40 की उम्र पार करने के बाद कौन से स्वास्थ्य जांच जरूर कराना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज
डायबिटीज यानी मधुमेह की बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीमारी का सबसे प्रमुख कारण गलत खान-पान और खराब जीवन शैली है। भारत में डायबिटीज से पीड़ित 25 वर्ष से कम आयु के हर चार लोगों में से एक को टाइप 2 मधुमेह है। ऐसा भी अनुमान है कि डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित एक चौथाई लोग समय रहते इसका इलाज नहीं करवाते हैं। अगर आपकी उम्र 40 के पार हो गई है तो साल में एक बार डायबिटीज की जांच जरूर करवा लें।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एचआईवी
विभिन्न शोधों से ये बात साबित हो चुकी है कि एचआईवी संक्रमित 33 फीसदी लोगों को स्वयं के संक्रमित होने का पता ही नहीं चलता है। इसलिए समय रहते इसकी जांच जरूर करवा लें। एचआईवी का पता सामान्य रक्त जांच से ही चल जाता है। इसके अलावा वेस्टर्न ब्लॉट के जरिये भी एचआईवी की पुष्टि की जा सकती है। पुरुषों को हर पांच साल में इसकी जांच करानी चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोलेस्ट्रॉल
शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, जिसे सामान्य बोलचाल की भाषा में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल से जाना जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का शरीर में जमा होना बेहद खतरनाक है। बैड कोलेस्ट्रॉल हृदयाघात और स्ट्रोक की वजह माना जाता है। अगर आपको हृदय संबंधी समस्याएं और ब्लड प्रेशर ज्यादा या कम रहता हो तो कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाएं। कोलेस्ट्रॉल की जांच बीस साल की उम्र में ही करा लेना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्टिकुलर कैंसर
कैंसर रिसर्च यूके के मुताबिक 20 से 39 वर्ष के पुरुषों में टेस्टिकुलर कैंसर होना एक सामान्य बीमारी है। लेकिन समय रहते इस बीमारी का पता चल जाए तो इलाज संभव है। टेस्टिकुलर कैंसर की गांठ सबसे छोटी होती है और इसके लिए  अंडकोश की जांच करानी होती है। पुरुषों को यह जांच साल में दो से तीन बार जरूर कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बीएमआई
आज के समय में अधिकांश लोग मोटापे से परेशान हैं। इसके कारण इंसान उच्च रक्त चाप, डायबिटीज, दिल की बीमारियां और कैंसर जैसे खतरनाक बीमारियों के चपेट में आ जाता है। बीएमआई से कद के अनुसार सही वजन का पता लगाया जा सकता है। इस जांच से पता चलता है कि आपका वजन अधिक तो नहीं। सामान्य तौर पर 8.5 से 24.9 के बीच का बीएमआई सही माना जाता है। यदि आपका बीएमआई इससे अधिक है तो आपको वजन कम करने की जरूरत है।

सोर्स : द सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें