फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके शरीर में कैंसर तक पैदा कर सकते हैं ये 5 फूड

Sat, 09 Feb 2019 12:31 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cancer - फोटो : file photo
हम सभी जानते हैं कि खराब लाइफस्टाइल, शराब, धूम्रपान व तंबाकू के कारण कैंसर होता है। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। हमारे देश में कैंसर जैसी बीमारी के शिकार लोग तेजी से हो रहे हैं। हालांकि अगर वक्त रहते कैंसर का इलाज करवा लिया जाए तो सही हो जाता है। मगर कभी-कभी सही वक्त पर पता न चलने पर कैंसर जानलेवा हो सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी खानें वाली चीजें भी हैं, जिससे कैंसर हो सकता है। हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाने से कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
popcorn
पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न खाने से कैंसर नहीं होता है बल्कि पॉपकॉर्न के बैग में मौजूद रासायनिक तत्व होता है उससे कैंसर होने का खतरा रहता है। दरअसल, ये तत्व पॉपकॉर्न को चिपकने से रोकता है। ये रसायन गर्म करते वक्त निकलता है। इसमें मौजूद तेल या मक्खन पॉपकॉर्न में मिलकर फेफड़ों को सीधा नुकसान पहुंचाता है। इससे फेफड़ों को कैंसर हो सकता है। हां यदि आप खुली हुई मक्का लेकर उसे खाते हैं तो यह सेफ है। एक रिसर्च के मुताबिक डिब्बा बंद पदार्थों में  मौजूद रासायनिक तत्व भी कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sdfertg - फोटो : Getty Images
आलू चिप्स
आलू चिप्स हर किसी को पसंद है लेकिन ये पसंद उनके शरीर में होने वाले कैंसर का कारण बन सकती है। आलू चिप्स में सबसे ज्यादा फैट और कैलोरी पाई जाती है। एक हेल्थ स्टडी के मुताबिक आलू के चिप्स और फ्रेंच फ्राई में अधिक मात्रा में एक्रिलामाइड नामक तत्व पाया जाता है जो कि सिगरेट में मौजूद होता है। ऐसे में इनका कम सेवन करें। 

4 of 5
Car engine oil
कुछ लोगों को ब्राउन शुगर बेहद पसंद होता है और उनका मानना होता है कि यह सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन आपको बता दें कि यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसका ज्यादा सेवन करने से कैंसर सेल्स बढ़ने लगती है। इसके अलावा आपको बता दें कि वेजिटेबल ऑयल से भी कैंसर का खतरा बढ़ता है। दरअसल, वेजिटेबल ऑयल में कई तरह के कैमिकल्स मौजूद होते हैं जो कि सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। वेजिटेबल ऑयल को लंबे समय तक उपयोग में लाने के लिए हाइड्रोजन और रासायनिक प्रतिक्रिया द्वारा बनाया जाता है। इसमें मौजूद ट्रांस फैट की वजह से इम्यून सिस्टम और कैंसर को बढ़ावा मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alcohol
शराब
शराब का सेवन करने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन हम आपको बता दें कि सिर्फ एक ग्लास अल्कोहल पीने से 5 प्रतिशत तक स्तन कैंसर की भी संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा ज्यादा शराब का सेवन करने से गले का भी कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अपने सेहत को ध्यान में रखते हुए शराब के सेवन से बचें। 



(नोटः यह लेख आपकी जागरूकता बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। उपरोक्त तथ्य समय-समय पर कैंसर को लेकर हुई शोधों और स्टडी पर आधारित है। किसी बीमारी के शिकार हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें