फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 गलतियां कर रहे हैं इसलिए नहीं घट रहा वजन, ध्यान रखें इन चीजों का वरना बेकार जाएगी एक्सरसाइज

Wed, 06 Mar 2019 12:04 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
obesity
वजन कम करने के लिए वेगन डाइट (फल और सब्जियां खाना) सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। कई रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि वेगन डाइट वजन कम करने का सबसे आसान और सेहतमंद विकल्प है। तमाम लोग वजन कम करने के लिए इसे अपना रहे हैं, लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी है जो वेगन डाइट को फॉलो कर रहे हैं, लेकिन उनका वजन फिर भी कम नहीं हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह इसे करते हुए कुछ गलतियां कर रहे हैं, जो उनके और वजन कम करने के बीच आ रहे है।
विज्ञापन

2 of 5
fruits
जितनी मर्जी फल और सब्जियां खाएं
अमूमन लोग जो वेगन डाइट को फॉलो करते हैं वो फल और सब्जियों का सेवन करते हैं। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि उतना खाए जितना हमारे शरीर की जरूरत हो। वेगन डाइट पर रहने वाले बहुत सारे लोग फल और कच्ची सब्जियों के नाम पर एक साथ बहुत सारा खा जाते हैं। ऐसा करने से उनका वजन घटने की बजाय बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
diff lunch
खाने का समय तय करें
आप कोई भी डाइट को फॉलो करें, लेकिन शबसे जरूरी है कि आप समय पर खाना खाएं। आपको यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि आप समय पर पाबंद होकर ही अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते तो फिर चाहे आप जितनी कोशिश क्यों न कर लें आपका वजन कम नहीं होगा।

4 of 5
pesto pasta salad - फोटो : instagram
सब्जियां डालकर जंक फूड्स खाना
हर इंसान अपने फेवरेट फूड को खाने का बहाना ढ़ूंढता है। अगर आप सोचते हैं कि जंक फूड में सब्जियां डाल देंगे तो वो हेल्दी हो जाएगा तो आप बिल्कुल गलत हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको इन आदतों को छोड़ना ही होगा। अपनी क्रेविंग्स पर कंट्रोल रखें और प्लांट बेस्ड फ्रोजेन फूड, डेजर्ट से दूर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tea or coffee
चाय और कॉफी
बहुत सारे लोगों का मानना होता है कि चाय और कॉफी तो पी ही सकते हैं। अगर आप वेगन डाइट को फॉलो कर रहे हैं तो आपको इसके सारे नियमों का पालन करना होगा। अगर आप चाय और कॉफी के बिना नहीं रह सकते तो इनकी जगह ग्रीन टी, लेमन टी और जिंजर टी को डाइट में शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें