फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्टिलिटी में कमी से मां बनने में होती है परेशानी, इन 5 चीजों के सेवन से बढ़ेगी गर्भधारण की क्षमता

Thu, 19 Dec 2019 02:56 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Pregnancy - फोटो : पेक्सेल्स
तेज रफ्तार से भाग रही जिंदगी के कारण इंसान की जीवनशैली भी पूरी तरह से बदल गई है। काम के दबाव के कारण लोग बहुत तनावग्रस्त होते जा रहे हैं और कई बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। जीवन का सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य होता है लेकिन स्थिति यह है कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का ही समय ही नहीं है। इस बदलाव का असर महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर भी पड़ रहा है। सब कुछ सामान्य होने के बाद भी महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं। बता दें कि गर्भधारण करने के लिए ओव्यूलेशन के साथ हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको 5 ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें महिलाएं अपने आहार में शामिल कर गर्भधारण की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
fruit
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें फल
अपनी डाइट में फलों को शामिल करें। दिन के कम से कम तीन फल जरूर खाएं। कोशिश करें कि आप मौसमी फलों का सेवन करें। गर्भधारण की संभावना बढ़ाने के लिए आप आहार में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, संतरा और किवी जैसे फलों को शामिल करें। इन फलों में विटामिन सी होता है।
विज्ञापन

3 of 6
vegetable - फोटो : pixa
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें हरी सब्जियां
ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। इसकी वजह यह है कि यह आपकी पूरी सेहत के लिए अच्छी होती हैं। हरी सब्जियों में आयरन के साथ ही साथ फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो गर्भधारण में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करने से प्रजनन अंग हेल्दी बनते हैं।

4 of 6
milk - फोटो : Pixabay
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें मैजिक मिल्क
कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है दूध। सभी को रोजाना दूध पीना चाहिए। लेकिन अगर आप गर्भधारण के बारे में सोच रही हैं या प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो आपको अपने आहार में दूध को खास जगह देनी चाहिए। दूध में मौजूद प्रोटीन फर्टिलिटी हॉर्मोन को जल्दी बनाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Dry Fruits
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ड्राई फ्रूट
जी हां, हो सकता है कि आपको लोग मेवे न खाने की सलाह देते हों क्योंकि यह गर्म होते हैं। लेकिन जल्दी कंसीव करने के लिए ड्राई फ्रूट यानी सूखे मेवों का सेवन अच्छा माना जाता है। क्योंकि इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं, जो आपके शरीर को सेहतमंद बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
grain - फोटो : Pixabay
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें साबुत अनाज
डाइट में होल ग्रेन यानी साबुत अनाज को शामिल करें। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ ही फर्टिलिटी बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी समस्या से परेशान हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें