फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: बॉडी डिटॉक्स के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये चार ड्रिंक्स, आज से ही डाइट में करें शामिल

Fri, 19 Dec 2025 03:54 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Drinks to Cleanse Body: सर्दियों में शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। इससे आप न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आइए इस लेख में चार ऐसे ही डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
डिटॉक्स ड्रिंक - फोटो : Freepik.com
Body Detox Drinks: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और अनहेल्दी खानपान के कारण हमारे शरीर में धीरे-धीरे विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। ये टॉक्सिन्स न केवल हमारे पाचन तंत्र को धीमा करते हैं, बल्कि त्वचा की चमक कम करने, थकान बढ़ाने और वजन बढ़ने का कारण भी बनते हैं। ऐसे में शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बहुत जरूरी हो जाता है।

बॉडी डिटॉक्स का मतलब है शरीर के अंगों, विशेषकर लिवर और किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना करना ताकि वे सुचारू रूप से कार्य कर सकें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डिटॉक्सिफिकेशन के लिए कुछ नेचुरल ड्रिंक्स प्रभावी और सुरक्षित तरीका हैं। ये ड्रिंक्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और अंदरूनी अंगों की अच्छे से सफाई करने में मदद करते हैं। 

सुबह के समय या दिन भर इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करने से आप न केवल एनर्जेटिक महसूस करेंगे, बल्कि इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी मजबूत होगी। आइए इस लेख में ऐसे ही जानते हैं चार ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock
गुनगुना पानी और नींबू का रस
बॉडी डिटॉक्स की शुरुआत करने के लिए नींबू पानी सबसे सरल और असरदार तरीका है। नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को सक्रिय करते हैं और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू मिलाकर पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और शरीर का पीएच स्तर संतुलित रहता है, जिससे त्वचा में भी निखार आता है।

ये भी पढ़ें- Winter Health: सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है वजन और कैसे रखें इसे कंट्रोल? यहां जानिए सबकुछ आसान भाषा में
विज्ञापन

3 of 5
डिटॉक्स ड्रिंक ग्रीन टी - फोटो : Freepik
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी
ग्रीन टी केवल वजन घटाने के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी जानी जाती है। इसमें 'कैटेचिन' नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। दिन में दो बार बिना चीनी वाली ग्रीन टी पीने से शरीर के फ्री रेडिकल्स खत्म होते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। यह शरीर की सूजन को कम करने और कोशिकाओं की मरम्मत करने में अत्यंत सहायक होती है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: वर्षों से शरीर में बना हुआ है थकान और आलस? हो सकता है डिस्थायमिया का संकेत, डॉक्टर से जानें

4 of 5
पुदीना - फोटो : Adobe Stock
खीरा और पुदीना डिटॉक्स वाटर
खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाता है और इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो किडनी को साफ करने में मदद करती है। पुदीना पाचन को शांत करता है और स्वाद को ताजा बनाता है। एक जग पानी में खीरे के स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डालकर रात भर छोड़ दें और अगले दिन इस पानी का सेवन करें। यह ड्रिंक न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है बल्कि पेट की चर्बी घटाने में भी काफी मददगार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दालचीनी का पानी - फोटो : Adobe Stock
अदरक और दालचीनी की चाय
अदरक और दालचीनी दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी और थर्मोजेनिक गुण होते हैं। अदरक शरीर से टॉक्सिन्स को पसीने के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है, जबकि दालचीनी ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखती है। इन दोनों को पानी में उबालकर हर्बल चाय के रूप में पीने से खून शुद्ध होता है और संक्रमण का खतरा कम होता है। यह ड्रिंक उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अक्सर आलस और भारीपन महसूस करते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें