फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acidity: क्या आपको भी अक्सर होती है एसिडिटी की समस्या? अपनाएं ये चार घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

Sun, 03 Aug 2025 06:00 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to get rid of Acidity at Home: पेट में एसिडिटी की समस्या होना बहुत आम बात है, अक्सर कुछ लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। एसिडिटी के शुरुआती लक्षणों से आराम पाने के लिए आइए चार बेहद कारगर घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
Home Remedies For Acidity: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान और तनाव के कारण एसिडिटी की समस्या बेहद आम हो गई है। लगभग हर दूसरा व्यक्ति कभी न कभी सीने और गले में होने वाली जलन, खट्टी डकारें और पेट फूलने की परेशानी से जूझता है। एसिडिटी, जिसे मेडिकल भाषा में एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज भी कहते हैं, तब होती है जब पेट का एसिड ऊपर की ओर भोजन नली में वापस आ जाता है।

यह एक असहज स्थिति होती है जो अगर लंबे समय तक बनी रहे तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। हालांकि इस समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए कई सरल और प्रभावी घरेलू उपाय मौजूद हैं, जो आपके किचन में आसानी से मिल जाते हैं। आइए इस लेख में कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
एसिडिटी की समस्या को समझने से पहले इसके कारणों को जानना जरूरी है। यह मुख्य रूप से पेट में बनने वाले हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण होती है। इसके प्रमुख कारणों में मसालेदार, तला हुआ और तैलीय भोजन का अधिक सेवन, खाने के बाद तुरंत लेट जाना, देर रात खाना, धूम्रपान, शराब, अत्यधिक चाय या कॉफी का सेवन और तनाव शामिल हैं। इन कारणों को ध्यान में रखकर हम जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा जब पेट में एसिडिटी हो जाए तो तुरंत राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
 
ये भी पढ़ें- Health Tips: छोटा कदम पर बड़े फायदे, आहार में कॉपर वाली चीजें जरूर करें शामिल; जानिए इसके लाभ
विज्ञापन

3 of 6
सौंफ का पानी - फोटो : Adobe Stock
सौंफ
एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए सौंफ एक बेहतरीन उपाय है। सौंफ में ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं और पेट में गैस व सूजन को कम करते हैं। इसका सेवन लार के उत्पादन को बढ़ाता है, जो बेहतर पाचन में सहायक होता है। एसिडिटी होने पर आप एक चम्मच सौंफ को सीधे चबा सकते हैं या फिर सौंफ को पानी में उबालकर 'सौंफ का पानी' भी पी सकते हैं। 

 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
ठंडा दूध 
इसके अलावा, ठंडा दूध भी बहुत कारगर है। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट के अतिरिक्त एसिड को अवशोषित करके उसे बेअसर करने में मदद करता है। सीने में जलन होने पर एक गिलास ठंडा और बिना चीनी वाला दूध पीने से तुरंत आराम मिलता है। लेकिन, बार-बार एसिडिटी की समस्या होने पर दूध पीना सही नहीं होता है। अगर इसके बावजूद भी एसिडिटी की समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन

5 of 6
केला - फोटो : Freepik.com
केला
एसिडिटी को दूर करने के लिए केला भी एक सरल और प्रभावी उपाय है। केला पेट के एसिड को शांत करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्या को कम करने सहायक होते हैं, जो अक्सर एसिडिटी का एक कारण होता है। एसिडिटी महसूस होने पर एक पका केला खाने से तुरंत राहत मिल सकती है। 

ये भी पढ़ें- Diabetes: रोज की ये छोटी सी गलती 38% तक बढ़ा देती है डायबिटीज होने का खतरा, हो जाइए सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
जीरे का पानी
इसी तरह जीरा पानी भी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पेट की एसिडिटी को कम करने में मददगार हो सकता है। जीरा पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है और पेट से गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में उबालकर ठंडा होने पर पीने से काफी आराम मिल सकता है। 

ये घरेलू उपाय पेट की एसिडिटी के शुरुआती लक्षण को नियंत्रित करने में फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर इस उपायों से आपके लक्षण नहीं ठीक हो रहे हैं तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें