फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: ज्यादा बैठने से भी हो सकती है किडनी में पथरी, खानपान के अलावा ये कारण भी कर सकते हैं स्टोन

Sat, 08 Nov 2025 04:29 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि अच्छा खानपान होने के बावजूद भी लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलतियां हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किडनी - फोटो : Freepik.com
What Habits Cause Kidney Stones?: किडनी स्टोन एक बेहद दर्दनाक समस्या है, अगर समय रहते इसका अच्छा इलाज नहीं किया गया तो ये जानलेवा भी हो सकता है। अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ खानपान की वजह से गुर्दे में पथरी हो सकता है, लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है, कई बार हमारी दिनचर्या की कुछ गलतियों के कारण किडनी स्टोन हो सकता है।

गुर्दे में पथरी तब बनती है जब मूत्र में खनिज और नमक जैसे तत्व जमा होने लगते हैं, और ये तब होता है जब लोग कम पानी पीते हैं। ऐसी स्थिति में खनिज और नमक मिलकर क्रिस्टल बनाने लगते हैं, जिन्हें किडनी सामान्य रूप से फिल्टर नहीं कर पाती है और यही किडनी स्टोन कहलाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खानपान के अलावा हमारे जीवनशैली की भी कुछ आदतें इस जोखिम को कई गुना बढ़ा देती हैं। ऐसे में कई बार अच्छा भोजन करने के बावजूद गुर्दे में पथरी की शिकायत हो सकती है। इसलिए आइए इस लेख में जीवनशैली की कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अनदेखा करना न केवल पथरी का कारण बन सकता है, बल्कि यह किडनी की कार्यक्षमता को भी धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

2 of 5
किडनी, लिवर - फोटो : Adobe stock
पानी कम पीना यानी डिहाइड्रेशन
किडनी स्टोन का सबसे बड़ा कारण है पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)। जब आप दिनभर में 8-10 गिलास पानी नहीं पीते हैं, तो मूत्र गाढ़ा हो जाता है। यह गाढ़ापन कैल्शियम और ऑक्सालेट जैसे तत्वों को एक साथ आने और क्रिस्टल बनाने के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करता है।

पर्याप्त पानी पीने से ये तत्व किडनी से आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए सर्दियों में प्यास कम लगने पर भी पानी का सेवन बनाए रखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: खाना खाने के बाद ठंडा पानी पिएं या गुनगुना? जानिए क्या है विशेषज्ञ की सलाह
विज्ञापन

3 of 5
किडनी - फोटो : Adobe stock
लंबे समय तक बैठना और निष्क्रियता
आजकल दफ्तर में काम करने वाले अधिकतर लोगों की जीवनशैली गतिहीन रहती है, जहां लोग घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, ये भी किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ाती है। जब आप शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं, तो शरीर में कैल्शियम का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है।

इसके कारण कैल्शियम हड्डियों से निकलकर रक्त में जमा होने लगता है, और बाद में यह किडनी में जाकर पथरी बना सकता है। इसलिए रोजाना कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Heart Diseases: मम्मी-पापा को रही है दिल की बीमारी? डॉक्टर से जानिए आप कैसे रहें इससे सुरक्षित

4 of 5
किडनी - फोटो : Freepik.com
डॉक्टर की सलाह बिना दवाएं लेना
बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ ओवर-द-काउंटर दवाएं (जैसे विटामिन सी के अधिक डोज वाले सप्लीमेंट्स या कुछ एंटाएसिड) लेना भी किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ाता है। उदाहरण के लिए अत्यधिक विटामिन सी शरीर में ऑक्सालेट बन सकता, जो कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बना सकता है। इसलिए किसी भी सप्लीमेंट या दर्द निवारक दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किडनी - फोटो : Freepik.com
बचाव के लिए सरल सावधानियां
किडनी स्टोन से बचने के लिए तुरंत ये कदम उठाएं। प्रतिदिन 7-8 गिलास पानी जरूर पीएं, इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। नींबू पानी और नारियल पानी को डाइट में शामिल करें, क्योंकि सिट्रेट पथरी बनने से रोकता है। ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थों (जैसे पालक, चॉकलेट) का सेवन सीमित करें। सबसे जरूरी अपनी जीवनशैली में नियमित शारीरिक गतिविधि को शामिल करें और अपने वजन को नियंत्रित रखें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें