फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: वजन घटाने का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या है 21-21-21 रूल और कैसे पा सकते हैं आप इसका लाभ

Tue, 08 Jul 2025 07:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अगर आप वेट लॉस करना चाह रहे हैं तो इसके लिए 21-21-21 रूल एक कारगर तरीका हो सकता है जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वेट लॉस करना है बहुत आसान तरीका - फोटो : freepik
Weight Loss: बढ़ते वजन की समस्या सभी उम्र के लोगों में देखी जा रही है। ये कई प्रकार की बीमारियों का घर भी है। डायबिटीज हो या हाई ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज्म की समस्या हो या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी इन सभी के लिए अधिक वजन को एक बड़ा कारण माना जाता रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिसकी मदद से आप वेट लॉस कर सकते हैं?

हाल ही में आपने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को काफी फिट और दुबला पता देखा होगा। कपिल शर्मा ने अपने वजन में भारी कमी करके प्रशंसकों को चौंका दिया। फराह खान और सोनू सूद जैसी मशहूर हस्तियों को प्रशिक्षण देने वाले फिटनेस एक्सपर्ट योगेश भटेजा ने कपिल शर्मा को वजन कम करने में मदद की है। 
विज्ञापन

2 of 5
वजन घटाने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
21-21-21 रूल से वजन घटाने में मिल सकती है मदद

एक इंटरव्यू के दौरान फिटनेस एक्सपर्ट योगेश भटेजा ने वेट लॉस के लिए एक कारगर तरीका बताया है जिसकी मदद से आप भी आसानी से वजन घटा सकते हैं। फिटनेस कोच ने कहा जब लोग वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे होते हैं तो अधिकतर लोगों का सारा फोकस जिम और व्यायाम पर होता है। शुरुआत में तो मोटिवेशन रहती है लेकिन अक्सर लोग जल्दी ही हार जाते हैं क्योंकि वे आगे की योजना नहीं बनाते हैं। 

अगर आप वेट लॉस करना चाह रहे हैं तो इसके लिए 21-21-21 रूल एक कारगर तरीका हो सकता है जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। आइए समझते हैं कि इसके लिए क्या करना चाहिए?
विज्ञापन

3 of 5
वॉकिंग-रनिंग से वेट लॉस में मिलता है लाभ - फोटो : adobe stock images
पहले 21 दिन: शारीरिक सक्रियता पर ध्यान दें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वेट लॉस की शुरुआत के पहले 21 दिन शारीरिक सक्रियता पर ध्यान दें। स्ट्रेचिंग, हल्के अभ्यास, वॉकिंग-रनिंग जैसे शरीर को सक्रिय रखने वाले अभ्यास पर ध्यान दें। बस 21 दिनों तक हर दिन स्कूल की पीटी जैसे हल्के स्तर के अभ्यास करें।

4 of 5
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
अगले 21 दिन: अपने आहार में बदलाव करें

अपने आहार पर ध्यान रखें। यानी 21वें से 42वें दिन तक कार्ब्स, कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम से कम करें। आहार में बदलाव को वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा तरीका माना जाता रहा है। हेल्दी खान-पान, सही समय पर भोजन की आदत बनाइए। इस तरह के बदलाव की मदद से आप तेजी से वेट लॉस करने में लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब जैसी आदतों से दूरी बनाना जरूरी - फोटो : Freepik.com
अगले 21 दिन: धूम्रपान, शराब और कैफीन पर नियंत्रण रखें

फिटनेस कोच ने बताया, अगर आपको शराब, धूम्रपान या कॉफी जैसी किसी की भी लत है तो इससे दूरी बनाने का प्रयास करें। 

ये 63 दिन आपको बिना किसी अधिक मेहनत के समग्र स्वास्थ्य में विशेष प्रकार के बदलाव में मदद करेंगे, आपको 21 दिनों के प्रत्येक सेट के दौरान केवल एक चीज पर ध्यान केंद्रित करना है। पहले 21 दिन शारीरिक सक्रियता, फिर अगले 21 दिन खान-पान और इसके बाद लत में बदलाव की मदद से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। 

21-21-21 रूल कोई जादू नहीं है, लेकिन यह आपकी आदतों में धीरे-धीरे ऐसा बदलाव लाता है, जो टिकाऊ रूप से वजन घटाने में मददगार हो सकता है। इसमें कोई कठिन डाइट प्लान या भारी एक्सरसाइज की जरूरत नहीं, बस निरंतरता की मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।



-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें