संक्रमण से बचाव के उपाय करते रहना जरूरी
- फोटो : Pixabay
WHO के टीकाकरण का लक्ष्य अब भी बहुत दूर
कई देशों में अब भी वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी कम है, इस दिशा में चिंता जाहिर करते हुए डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, अफ्रीका जैसे देशों में वैक्सीन की असमानता बड़ी समस्या है। करीब 10 देश ऐसे हैं जिनमें कोरोना के गंभीर रोग और इसके कारण मौत के मामले अधिक देखे गए हैं, वहां अब भी टीकाकरण 10% से कम है।
पिछले साल WHO ने 2022 के मध्य तक दुनियाभर के 70% लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था, हालांकि इसमें अब भी बड़ा अंतर देखा जा रहा है। जून 2022 तक, केवल 58 देशों ने 70% लक्ष्य को पार किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने और बचाव के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की अपील की है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।