फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली खाते समय गले में फंस जाए कांटा तो करें ये 2 काम, तुरंत मिलेगा आराम

Sun, 03 May 2020 05:41 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
कई लोगों को मछली खाना बेहद पसंद होता है। कोई इसे स्नैक्स के तौर पर फ्राई कर खाता है तो वहीं कई लोग इसकी करी बनाकर खाते हैं। इसका सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मछली में विटामिन, वसा, प्रोटीन और ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में होती है। वैसे मछली से बनी कोई भी डिश बहुत स्वादिष्ट होती है लेकिन इसके अंदर पाए जाने वाले कांटे के कारण बहुत लोग खाने से परहेज भी करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मछली खाते समय सबसे बड़ी समस्या इसके अंदर पाए जाने वाले छोटे और बारीक कांटे होते हैं। कई बार तो खाते वक्त गलती से यह कांटा गले में जाकर फंस जाता है। इसलिए बच्चों को मछली खाते समय विशेष तौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। मछली का कांटा अगर गले में फंस भी जाता है तो कुछ समय बाद अपने से निकल भी जाता है लेकिन कई बार ये वाकई में गले की हड्डी बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप गले में मछली का कांटा फंसने पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला
अगर आपके गले में मछली का कांटा फंसा हो तो केला खाने से राहत मिल सकता है। जब भी आपको इस तरह की समस्या हो जाए तो केले के टुकड़े को बिना चबाएं ऐसे ही निगल लें। ऐसा करने से आपको थोड़ी देर में आराम मिल जाएगा।

4 of 5
चावल - फोटो : फाइल फोटो
चावल
गले में फंसे मछली के कांटे को निकालने में चावल बहुत ही प्रभावी है। ऐसी समस्या होने पर आप भात(पका हुआ चावल) एक गोला बना लें और इसे मुंह में रखकर बिना चबाएं निगल लें। आपको थोड़ी ही देर में आराम मिल जाएगा। अगर यह नुस्खा एक बार में कम न करे तो 2 से 3 बार भी कर सकते हैं। इसके बावजूद आप 2 से 3 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे तो यह अपने आप निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर - फोटो : Pixabay
डॉक्टर से संपर्क
मछली के कांट फंस जाने के बाद अगर बताए गए इन उपायों से कोई फायदा नहीं हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे हालात में देर बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें