Lionel Messi Lifestyle: दुनिया में फुटबॉल का नाम आते ही सबसे पहले जिन खिलाड़ियों की चर्चा होती है, उनमें लियोनेल मेसी का नाम सबसे ऊपर आता है। अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी ने मैदान पर जितनी सफलता हासिल की है, उतनी ही चमक उनकी निजी जिंदगी और संपत्ति में भी दिखाई देती है। आठ बार बैलन डी'ओर जीत चुके मेसी केवल एक फुटबॉलर नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं।
आज मेसी की पहचान दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है। फुटबॉल क्लबों से मिलने वाली भारी-भरकम सैलरी, ब्रांड एंडोर्समेंट, होटल बिजनेस, फैशन ब्रांड और रियल एस्टेट निवेश ने उनकी संपत्ति को अरबों रुपये तक पहुंचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जाती है।
मैदान के बाहर भी मेसी की जिंदगी किसी शाही हस्ती से कम नहीं है। उनके पास करोड़ों रुपये की सुपरकारें, प्राइवेट जेट और अमेरिका व स्पेन में कई आलीशान घर हैं। आइए जानते हैं आखिर फुटबॉल के इस GOAT की कुल संपत्ति कितनी है, उनकी कमाई कहां से होती है और वे कैसी लग्जरी लाइफ जीते हैं।