हर बच्चे को लगता है कि उसके पापा दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं, जो उसके लिए कभी एक दोस्त तो कभी एक मेंटर की भूमिका निभाते हैं।कभी दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के अनुपम खेर की तरह उनकी गलतियों को नजरअंदाज करते हुए तो कभी अमरिश पुरी की तरह अपने बच्चों को उनकी जिंदगी मर्जी से जीने की आजादी देते हुए दिखाई देते हैं।17 जून को दुनियाभर में फदर्स डे मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे 5 फेमस डायलॉग्स जिन्होंने हर युवा के दिल पर दस्तक दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
'जा सिमरन जा, जिले अपनी जिंदगी'
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अमरिश पुरी पर फिल्माए गए एक डायलॉग, 'जा सिमरन जा, जिले अपनी जिंदगी' उस समय लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। फिल्म के इस डायलॉग ने खूब सुर्खियां बटोंरी थीं। इतना ही नहीं आज भी लोग एक दूसरे को बातों ही बातों में कई बार ये डायलॉग मार देते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
'फेल होना और पढ़ाई न करना हमारे खानदान की परंपरा है'
आजकल माता-पिता पढ़ाई और उनके करियर को लेकर अपने बच्चों पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालने लगते हैं। ऐसे में उन्हें फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख के पिता बने अनुपम खेर से थोड़ी सीख ले लेनी चाहिए। फिल्म में शाहरुख के फेल हो जाने पर भी अनुपम खेर ने उन्हें डांटने की जगह प्यार से समझाया। उस समय फिल्म में डैड का ये कूल अवतार देखकर, आपका भी यही मन किया होगा कि काश! आपके पिताजी भी आपके फेल होने पर आपको डांटते नहीं बल्कि प्यार से अपने पास बैठाते।
4 of 5
'एग्जाम बहुत होते हैं, बाप मोस्टली एक ही होता है
फिल्म '3 इडियट्स' में शरमन जोशी के पिता जी को बीमार दिखाया जाता है। एग्जाम के टाइम पर पिता की तबियत खराब होने के बाद दोस्त जो उन्हें डायलॉग मारकर नसीहत देते हैं, वो आज भी लोगों को याद है। आमिर खान शरमन को समझाते हुए बोलते हैं, 'एग्जाम बहुत होते हैं, बाप मोस्टली एक ही होता है।'
'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह'
साल 1988 में आई फिल्म शहंशाह का एक डायलॉग है 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह', बहुत फेमस हुआ था। अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया ये डायलॉग अाज भी कई बार पापा अपने बच्चों से बात करते समय उन्हें बोलते हुए नजर आ ही जाते हैं।