फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कारों और विदेश में छुट्टियां मनाने की शौकीन थीं श्रीदेवी, गजब थी लाइफस्टाइल

Mon, 26 Feb 2018 03:31 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
80 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली श्रीदेवी का नेट वर्थ करीब 247 करोड़ रुपये था। डिजाइनर कपड़े, महंगे एक्सेसरीज, विदेशों में फैमिली ट्रिप पर जाना उन्हें बहुत पसंद था। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं।  श्रीदेवी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति हमेशा उन्हें खुलकर जिंदगी जीने की नसीहत देते हैं। जिस अभिनेत्री के फैशन सेंस को लोग कॉपी करते हैं, वह श्रीदेवी अपनी बेटियों से प्रेरणा लेती थीं। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया था। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटियां आज के जमाने की हैं, उन्हें फैशन और ट्रेंड की ज्यादा समझ है।'
विज्ञापन

2 of 4
sridevi
200 करोड़ रुपये से ज्यादा था नेट वर्थ
श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली हीरोइन रहीं जिन्होंने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की थी। हालांकि, वह फिल्म कभी बन ना सकी। फिर भी 1985 से 1992 तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की रकम लगभग एक करोड़ के करीब ही रही। 15 सालों के गैप के बाद जब उन्होंने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से कमबैक किया तो उनकी फीस 3.5 से 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वह 'लक्स' और 'तनिष्क' सरीखे बड़े ब्रांड्स की एंडोर्समेंट भी करती थीं। उनकी प्रॉपर्टी की कीमत भी करोड़ों में है। 'आईबी टाइम्स' के मुताबिक कमाई और प्रॉपर्टी की कीमत जोड़ दें वह 245 करोड़ रुपये की मालकिन थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
Sridevi
लग्जरी कार
ऑडी, पोर्श सयेन, मसारेती और बेंटले जैसी लग्जरी कारों की शौकीन रहीं श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने लिए वैनिटी वैन बनवाई। उन्होंने किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन देखी थी। उस वक्त एक ही वैनिटी मुंबई में हर जगह शूटिंग के लिए जाया करती थी। ऐसे में श्रीदेवी ने अपने लिए पर्सनल वैनिटी वैन बनवाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले जब रिमोट लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग होती थी तो हीरोइनों को कॉस्ट्यूम बदलने के लिए किसी के घर में जाना पड़ता था, यहां तक कि वॉशरूम तक के लिए पेड़ या झाड़ियों में जाना पड़ता था। श्रीदेवी की तमाम गाड़ियों की कुल कीमत 9 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

4 of 4
sridevi
तीन बंगले
300 फिल्मों में काम कर चुकीं श्रीदेवी ने अपनी कमाई से तीन घर भी खरीदे थे। इनकी मार्केट वैल्यू आज की तारीख में 62 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अगर उनकी कमाई और प्रॉपर्टी की कीमत को पति की संपत्ति से भी जोड़ दिया जाए तो फिर यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपये के पार चला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें