अक्सर कपड़ों में दाग धब्बे लग जाते हैं। ये दाग किसी भी तरह के हो सकते हैं, जैसे किचन में काम करते समय तेल या किसी खाद्य सामग्री का लगा दाग, ग्रीस या पान गुटखा का दाग, चाय, पेंट, इंक और आइसक्रीम का दाग आदि। कपड़ों में लगा दाग अपने कपड़े की रंगत बिगाड़ देता है। ऐसे में कपड़े में लगे दाग को छुड़ाने के लिए आप उसे वाॅशिंग मशीन में डालकर या हाथों से रगड़कर धोते हैं। जरूरत से ज्यादा कपड़े को धोने से वह खराब हो सकता या फट सकता है। कपड़ा अगर सफेद या किसी हल्के रंग का हो तो दाग अधिक पता चलता है। लेकिन कपड़े में लगे दाग को छुड़ाने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं। आपके रसोई में रखी कुछ चीजों के जरिए आप आसानी से कपड़ों में से दाग को हटा सकती हैं। कपड़े में लगे किसी भी तरह के दाग को साफ करने के कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर साफ करें दाग-धब्बे।