फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BR Ambedkar Death Anniversary 2025: डाॅ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पढ़े उनके अनमोल विचार

Sat, 06 Dec 2025 09:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhimrao Ambedkar Anmol Vichar in Hindi: बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उनके अनमोल विचारों को अपनाएं।
विज्ञापन
1 of 5
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
Bhimrao Ambedkar Anmol Vichar in Hindi: भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रबल योद्धा और समता के महामंत्रदाता डाॅ. भीमराव रामजी आंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि उस क्रांति का नाम हैं जिसने भारत की सामाजिक संरचना को भीतर से झकझोरा। उन्होंने उस अंधेरे युग में जन्म लिया, जब अस्पृश्यता अपवित्र मानी जाती थी। लेकिन डॉ. आंबेडकर ने हार नहीं मानी। ज्ञान को हथियार बनाया, शिक्षा को ढाल, और संघर्ष को अपना धर्म बनाया। वे अर्थशास्त्र, कानून, राजनीति, मानवाधिकार हर क्षेत्र के माहिर योद्धा थे।

6 दिसंबर को देश संविधान दिवस के शिल्पकार डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि के रूप में महापरिनिर्वाण दिवस मनाता है। उनके विचार आज भी उतने ही धारदार हैं जितने स्वतंत्रता के दौर में थे। “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो", यह केवल उनका नारा नहीं, भविष्य की दिशा है। आंबेडकर हमें सिखाते हैं कि बराबरी की लड़ाई कभी खत्म नहीं होती; उसे हर पीढ़ी को आगे बढ़ाना पड़ता है। उनकी विरासत न्याय, गरिमा और मानवता का वह दीपक है, जो सदियों तक रास्ता रोशन करता रहेगा।

आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके अनमोल विचारों को अपनाएं।
विज्ञापन

2 of 5
Ambedkar Jayanti 2024 - फोटो : Amar Ujala
जीवन लम्बा होने की बजाय महान होना चाहिए।

आंबेडकर के अनमोल विचार
विज्ञापन

3 of 5
बाबा साहेब के विचार - फोटो : Amar Ujala
कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर को दवा है।
और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर देनी चाहिए।

आंबेडकर के अनमोल विचार

4 of 5
डाॅ. भीमराव आंबेडकर के विचार - फोटो : Amar ujala
बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

आंबेडकर के अनमोल विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डाॅ. भीमराव आंबेडकर के विचार - फोटो : Amar ujala
शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है, उतनी महिलाओं के लिए भी है।

आंबेडकर के अनमोल विचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें