फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump White House: 128 कमरे सहित 58 बेडरूम और दीवारों पर चढ़ी है सोने की परत, ऐसा है ट्रंप का आशियाना

Tue, 21 Jan 2025 10:08 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रंप अपने बेबाक बयानों ही नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। आइए जानते हैं कि ट्रंप जिस आशियाने में रहते हैं, उसकी क्या चीजें खास है।
विज्ञापन
1 of 5
'मार-ए-लागो - फोटो : इंस्टाग्राम @ mar_a_lago_house
 डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कैपिटल के रोटुंडा के अंदर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद नए राष्ट्रपति ने एक उद्घाटन भाषण दिया, जिसमें अगले चार वर्षों के लिए अपनी योजनाएं बताईं। वह दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक बन गए हैं। ट्रंप अपने बेबाक बयानों ही नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। आइए जानते हैं कि ट्रंप जिस आशियाने में रहते हैं, उसकी क्या चीजें खास है। आइए एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रंप का घर 'मार-ए-लागो - फोटो : इंस्टाग्राम @ mar_a_lago_house
 दीवारों पर चढ़ी है सोने की परत
डोनाल्ड ट्रंप की शान-ओ-शौकत में उनका आशियाना 'मार-ए-लागो' चार-चांद लगाता है। बता दें कि राष्ट्रपति के घर दी दीवारों पर सोने की परत चढ़ी हुई है। साथ ही घर के अंदर शानदार इंटीरियर डिजाइन भी किया गया है। उनका इस घर की तस्वीरें देखकर हर कोई काफी हैरान रह जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
'मार-ए-लागो की बाहरी झलक - फोटो : इंस्टाग्राम @ mar_a_lago_house
किस साल में ट्रंप ने खरीदा था यह घर?
डोनाल्ड ट्रंप के घर मार-ए-लागो को 'विंटर व्हाइट हाउस' कहा जाता है। यह फ्लोरिडा के पाम बीच पर स्थित है। इसकी भव्यता देखकर हर किसी की आंखें चमक उठती हैं। बता दें कि ट्रंप ने इस घर को साल 1985 में खरीदा था, उसके बाद यह उनके जीवन का अहम हिस्सा बन गया है।

4 of 5
'मार-ए-लागो की कीमत - फोटो : इंस्टाग्राम @ mar_a_lago_house
इतनी है घर की कीमत
बात करें ट्रंप के इस घर की कीमत की तो रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1985 में जब ट्रंप ने इसे खरीदा था तो इसकी कीमत 10 मिलियन डॉलर थी। हालांकि, मौजूदा समय में इस घर की कीमत 342 मिलियन डॉलर यानी कि तीन हजार करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'मार-ए-लागो - फोटो : इंस्टाग्राम @ mar_a_lago_house
ट्रंप के आशियाने में हैं इतने कमरे
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस घर में कुल 128 कमरे है। केवल 58 बेडरूम है और 33 बाथरूम है। यही नहीं, घर के बाथरूम की परतों पर पेंट नहीं बल्कि सोने की परत है, जो इसकी भव्यता में चार-चांद लगा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें