फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: इन रंगों से सजाएं घर और दफ्तर को, आएगी खुशहाली और समृद्धि

Sat, 14 Nov 2020 02:11 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
दिवाली की साफ़-सफ़ाई के बाद घर में पुताई का दौर शुरू हो जाता है। और हम अक्सर मनचाहे रंग दीवारों पर करवा लेते हैं। लेकिन यह भी एक तथ्य है कि रंगों का हमारे जीवन में ख़ासा महत्व होता है और ये रंग हमारी मनोदशा पर भी गहरा असर करते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए आपके घर और दफ़्तर के लिए कौन से रंग उपयुक्त हैं जो कि आपके जीवन में ख़ुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ड्राइंग रूम
घर में आते ही मेहमानों की सबसे पहली नज़र हमारे लिविंग रूम पर ही जाती है, इसलिए इस कमरे का रंग ऐसा हो जो परिवार के लोगों के साथ ही मेहमानों को भी सुहाए। इसलिए इस कमरे में कुछ हल्के रंग जैसे पीला, सफ़ेद या हरा करवा सकते हैं। ये रंग कमरे में शांति का वातावरण तैयार करते हैं और मेहमानों को भी ख़ुशनुमा अहसास करवाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
बेडरूम
बेडरूम यानी कि जहां हम सारे दिन की थकान उतारकर अच्छी नींद लेते हैं या अपना क्वालिटी टाइम बिताते हैं, इसलिए इस कमरे का रंग भी ऐसा हो जो हमारे मन को शांत रखे। फेंग शुई के अनुसार बेहतर और आरामदायक नींद के लिए कमरे को बैंगनी रंग या उसके शेड्स से रंगना चाहिए। गुलाबी या सफेद रंग का चुनाव भी किया जा सकता है जो कि सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter
ऑफिस
यदि आपका स्वयं का ऑफिस है और आप इसे सकारात्मक ऊर्जा से भर देना चाहते हैं तो हरा, बैंगनी रंग के शेड्स या ऐसा कोई रंग जो कि पृथ्वी से जुड़ा हो जैसे टेराकोटा, ब्राउन, गोल्ड या हल्के पीले रंग का चुनाव कर सकते हैं। नीला रंग का भी चुनाव कर सकते हैं जो कि जल का प्रतीक माना जाता है और यह रंग आराम और सुरक्षा से भी सम्बंधित है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
किचन
रसोईघर के लिए सफ़ेद, ग्रे, नीला, लाल, पीला और हरे रंग का चुनाव किया जा सकता है जो कि इसे एक चमकदार लुक देगा। नारंगी रंग आशावादिता, रिश्तों में प्रगाढ़ता और शक्ति से सम्बंधित है लिहाज़ा इन्हें  भी रसोई के लिए उपयुक्त रंग माना जाता है। वहीं सफ़ेद रंग का सम्बंध पवित्रता और सकारात्मकता से है जो कि आपके किचन को एक नया लुक दे सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पूजा घर
पूजा घर के लिए रंग चुनना है तो ऐसे रंग चुनें जो कि शांति, प्रसन्नता और सौहार्द से सम्बंधित हों जैसे कि नारंगी, पीला, सफ़ेद, हरा। पीले को सूर्य का रंग भी माना जाता है और यह प्रसन्नता, आशावादिता से सम्बंधित है। नारंगी और सिंदूरी रंग शुभकारक होते हैं वहीं सफ़ेद सात्विकता और पवित्रता का रंग है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें