फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली की सफाई के दौरान निकलने वाले वेस्ट से इस तरह करें घर डेकोरेट

Sat, 14 Nov 2020 02:08 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
दिवाली की सफाई के दौरान घर से बहुत सारा सामान ऐसा निकलता है, जिसका हम आगे चलकर कोई उपयोग नहीं करते हैं। इन्हें अलग करने के पीछे कई कारण होते हैं, जैसे सामान बहुत पुराना हो चुका है या सामान उपयोगी तो है पर घर में कहीं रखने पर यह अच्छा नहीं दिखेगा। ऐसे सामानों की सूची में बोतल, पुरानी प्लास्टिक की चम्मच, पुराने कंटेनर, डिब्बे आदि होते हैं जो कि पर्यावरण के लिए हानिकारक भी हैं। तो क्यों न इस दिवाली थोड़ी रचनात्मकता का प्रयोग करके इन्हें फिर से उपयोग में ले लिया जाए। अगली स्लाइड्स में बताए आइडियास से इस तरह करें घर को वेस्ट से डेकोरेट।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
- बोतल
प्लास्टिक और कांच, दोनों ही तरह की बोतल को सजाया जा सकता है। बोतल का लेबल निकाल लें। कांच की बोतल के मुंह से वॉटर कलर को इस तरह बाहर की ओर टपकाएं कि वो बोतल की सतह को छूता हुआ, पूरा नीचे तक आए। इस तरह पूरी बोतल को पेंट कर दें। प्लास्टिक बोतल को ब्रश से भी पेंट कर सकते हैं। रंग सूख जाने पर ब्रश से उस पर डिजाइन भी बना सकते हैं। बोतल को लिविंग रुम के किसी कोने में मोर पंख डालकर रखें। यह खूबसूरत दिखेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
-प्लास्टिक की चम्मच
प्लास्टिक की चम्मच को सुंदर- सुंदर रंगों से पेंट कर लें। एक कार्डबोर्ड के टुकड़े पर सभी चम्मचों के पिछले भाग को चिपकाते चले जाएं, 15-20 चम्मचों को इस तरह से चिपकाएं कि गोल आकृति बन जाए। फिर इस आकृति को दीवार पर लगा दें। कार्डबोड पर रंग-बिरंगे चम्मचों को लगाकर और भी प्रयोग किये जा सकते हैं। चम्मचों से आधा गोला बनाकर मोर पंख की आकृति भी बनाई जा सकती है।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pinterest
-पुराने डिब्बे या कंटेनर
टिन के पुराने डिब्बे या कंटेनर लें। उन्हें बाहर से पेंट कर दें या फिर कोई सुंदर से गिफ्ट रेपर से उन्हें कवर कर दें। इनका घर में रखे जाने वाले गमलों के रुप में उपयोग करें। इन्हें और भी खूबसूरत बनाने के लिए इनमें माटी डालकर ऊपर से सजावट के लिए छोटे-छोटे पत्थर रखें। पत्थरों को धोकर वॉटर कलर से अलग- अलग रंगों से पेंट करें। इस खूबसूरत गमले को कीचन प्लेटफॉर्म के किसी कोने में भी सजाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
-डिस्पोजेबल ग्लास, कप
घर की सफाई के दौरान डिस्पोजेबल ग्लास, कप निकलना बहुत सामान्य बात है लेकिन यदि वे थोड़े भी खराब हो जाते हैं तो हम उनका उपयोग नहीं करते। लेकिन इस दिवाली मध्यम आकार के डिस्पोजेबल कप या ग्लास लें। उन्हें वॉटर कलर की सहायता से बाहर से पेंट कर दें। प्लास्टिक कप पर मार्कर आसानी से चलता है इसलिए उसकी सहायता से उस पर डिजाइन बनाएं। इन ग्लास में वोटिव कैंडल आराम से रखी जा सकती है। दिवाली के दिन घर को इन्हीं से सजाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें