Diwali Rangoli Designs For Beginners: दिवाली पर दीप जलाने से पहले घर-आंगन को रंगों से सजाना पारंपरिक और महत्वपूर्ण है। रंगोली बनाने की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। दीपावली पर रंगोली बनाने से न केवल घर का सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी मानी जाती है। कहा जाता है कि जिस घर की दहलीज़ पर रंगोली बनती है, वहां माता लक्ष्मी का आगमन होता है। माना जाता है कि रंगोली नकारात्मक ऊर्जा को रोकती है और शुभ ऊर्जा का स्वागत करती है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वागत करने और बुरी शक्तियों को दूर रखने के लिए बनाया जाता है।