Diwali 2024 Rangoli Design Ideas: दीपोत्सव शुरू हो चुका है। लोगों के घरों के बाहर सुंदर और रंग बिरंगी लाइट्स जगमगा रही हैं, वहीं दीपक की रोशनी घर के अंधेरे कोने को प्रकाशित कर रहे हैं। दीपावली उत्सव प्रकाश पर्व होने के साथ ही सुंदरता का अद्भुत नजारा भी देखने को देता है। दीपावली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन होता है। मान्यता है कि दीपावली पर भगवान भक्त के घर आते हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए पूरे घर की साफ सफाई की जाती है। घर के कोने कोने को प्रकाशित किया जाता है, ताकि कहीं भी अंधकार न हो। साथ ही घर की सजावट की जाती है।
दिवाली के मौके पर घर की सजावट के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, जिसमें कुछ पारंपरिक तरीके लगभग हर घर में आज भी अपनाए जाते हैं। इसमें घर के द्वार पर बंधनवार बांधना, आंगन में रंगोली बनाना या घर के मंदिर को फूलों व रंगोली से सजाना शामिल है। रंगोली देखने में जितनी आकर्षक होती है, उतना ही सजावट का ये सस्ता और आसान विकल्प भी है। इस दीपावली आप भी अपने घर-आंगन को रंगोली के सुंदर रंगों से सजाएं। यहां आपको दीपावली के लिए कुछ सरल और सुंदर रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे देखकर आप रंगोली बना सकती हैं।