Diwali 2023 Shopping List in Hindi: दीपों का पर्व दिवाली आने वाली है। दिवाली की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस से हो रही है। दिवाली अलग अलग पांच पर्वों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली और फिर दीपावली मनाई जाती है। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व आता है। इन पांच दिनों के खास पर्व को लेकर सभी लोग उत्साहित रहते हैं। कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अक्सर लोग दिवाली वाले दिन तक बाजारों के चक्कर लगा रहे होते हैं। लोग दिवाली के मौके पर कई बार बाजार जाते हैं। पूजा के सामान से लेकर घर की सजावट के सामान तक, धनतेरस में बर्तन और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति से लेकर परिजनों के लिए कपड़े आदि के लिए और भाई दूज में तोहफे के लिए लोग ढेर सारी खरीदारी करते हैं। इस दिवाली के मौके पर अगर बार बार बाजार जाने से बचना चाहते हैं और एक बार में त्योहार की सारी खरीदारी करना चाहते हैं, तो पहले से ही दिवाली शॉपिंग की पूरी लिस्ट बना लें। दिवाली शॉपिंग लिस्ट के आधार पर करें खरीदारी।
विज्ञापन
2 of 5
diwali beauty tips
- फोटो : istock
दिवाली की खरीदारी लिस्ट
दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की पूजा का सामान
खानपान का सामान
घर की सजावट का सामान
कपड़े और गिफ्ट की शॉपिंग का सामान
विज्ञापन
3 of 5
Diwali
- फोटो : iStock
दिवाली पूजन सामग्री की लिस्ट
भगवान गणेश और लक्ष्मी मां की प्रतिमाएं
भगवान के वस्त्र और श्रृंगार का सामान
मिट्टी के बड़े और छोटे दीए
रूई की बत्ती
दीए जलाने के लिए तेल या घी
रोली, अक्षत के लिए चावल, हल्दी, चौक बनाने के लिए आटा या रंगोली
प्रसाद में भगवान गणेश के लिए लड्डू और माता लक्ष्मी के लिए मिठाई