फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: इन खराब चीजों को घर पर रखना माना जाता है अशुभ, इस दिवाली करा लें मरम्मत

Sun, 23 Oct 2022 03:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली में इन खराब चीजों की कराएं मरम्मत - फोटो : istock
Diwali 2022: दीपावली के महापर्व की शुरुआत 23 अक्तूबर से हो रही है। धनतेरस के बाद दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जाएगी। दिवाली के पावन मौके पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी गणेश का आगमन होता है। भगवान के आगमन के लिए पहले से घर की साफ सफाई कर ली जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दिवाली पर घर की साफ सफाई करने से घर का नरक दूर होता है और सुख शांति व संपदा आती है। वहीं घर की कुछ चीजों का टूटना या खराब होना अशुभ माना जाता है। ऐसे में दिवाली के मौके पर घर पर रखे टूटे या खराब सामान को हटा देना चाहिए या उनकी मरम्मत करा लेनी चाहिए। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के मुताबिक, दिवाली से पहले किन चीजों की मरम्मत करना लेनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
दरवाजा - फोटो : iStock
दरवाजा

घर के दरवाजा अगर टूटा है, आवाज करता है या कोई दरार आ गई हो तो उसे दिवाली से पहले ठीक करा लें। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, दरवाजे का टूटा या खराब होना अशुभ होता है।
विज्ञापन

3 of 5
फर्नीचर - फोटो : iStock
फर्नीचर को कराएं ठीक

अगर घर पर घर पर रखा फर्नीचर टूटा फूटा है तो उसे दिवाली से पहले ठीक करा लें। फर्नीचर ठीक होने लायक न हो तो उसे घर से बाहर निकाल दें। टूटे फर्नीचर के कारण नकारात्मक आ जाती है।

4 of 5
खराब मशीन - फोटो : pixabay
बंद घड़ी

खराब या बंद घड़ी को घर पर नहीं रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, बंद पड़ी घड़ी की वजह से घर का वातावरण प्रभावित होता है। इसलिए दिवाली पर अपनी खराब घड़ी को रिपेयर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खराब मशीन - फोटो : Istock
खराब मशीन

घर पर खराब मशीन व कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान को नहीं रखना चाहिए। खराब मशीन नकारात्मकता फैलाती है। इसलिए दिवाली में खराब पड़ी मशीन को सही करा लें या फिर घर से बाहर निकाल दें। 

Diwali Celebration Ideas: दिवाली पर छुट्टी नहीं मिल रही तो इन टिप्स को अपनाकर त्योहार को बनाएं खास और यादगार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें