फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीये, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Mon, 24 Oct 2022 12:16 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock
Diwali 2022: दिवाली आने में अब महज कुछ दिन ही बचे हैं। इस बार 24 अक्तूबर के दिन दिवाली पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है। दिवाली के दिन पूजा के साथ साथ दीये जलाना भी काफी शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन दीपक जलाने से घर में सुख, शांति और वैभव का वास होता है। इसी वजह से दिवाली के दिन सभी लोग अपने घरों में दीपक को जलाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर दीपक को जलाना चाहिए। इन जगहों पर दीपक जलाने से आपकी कई समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। इसके अलावा आपकी धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock

पीपल के नीचे

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करने से पहले आपको पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि दीपक जलाने से आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। ऐसा करने पर आपकी धन से संबंधित कई समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock

सूनसान जगहों पर

दिवाली के दिन आप अपने घर के आस-पास किसी सुनसान जगह पर भी दीपक जला सकते हैं। मान्यता के अनुसार घर के पास किसी सुनसान जगह पर दीपक जलाने से घर के भीतर सुख-शांति का वास होता है। 

4 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock

घर के पूजा स्थल पर जलाएं दीपक

दिवाली के दिन अपने घर के पूजा स्थल पर दीपक को जरूर जलाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि इस दीपक को रात भर जलने दें। इसे बुझने नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2022 - फोटो : Istock

घर का मुख्य चौखट

आपको दिवाली के दिन घर के मुख्य चौखट और आंगन में दीपक को जलाना चाहिए। ऐसा करने पर आपको सभी देवताओं का आशिर्वाद मिलता है।

Dhanteras 2022: भूलकर भी धनतेरस के दिन न करें इन चार चीजों की खरीदारी, वरना नहीं मिलेगी बरकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें