फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Shopping List: लक्ष्मी पूजा के लिए करनी है खरीदारी तो न भूलें ये सामान, बना लें दिवाली की शॉपिंग लिस्ट

Sat, 22 Oct 2022 10:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली शाॅपिंग की पूरी लिस्ट - फोटो : Istock
Diwali 2022 Shopping List: प्रकाश पर्व दिवाली आने में अब बहुत कम समय बचा है। 23 अक्तूबर को धनतेरस है। दिवाली अलग अलग पांच पर्वों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली और फिर दीपावली मनाई जाती है। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व आता है। इन पांच दिनों के खास पर्व को लेकर सभी लोग उत्साहित रहते हैं। कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अक्सर लोग दिवाली वाले दिन तक बाजारों के चक्कर लगा रहे होते हैं। लोग दिवाली के मौके पर कई बार बाजार जाते हैं। पूजा के सामान से लेकर घर की सजावट के सामान तक, धनतेरस में बर्तन और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति से लेकर परिजनों के लिए कपड़े आदि के लिए और भाई दूज में तोहफे के लिए लोग ढेर सारी खरीदारी करते हैं। इस दिवाली के मौके पर अगर बार बार बाजार जाने से बचना चाहते हैं और एक बार में त्योहार की सारी खरीदारी करना चाहते हैं, तो पहले से ही दिवाली शॉपिंग की पूरी लिस्ट बना लें। दिवाली शॉपिंग लिस्ट के आधार पर करें खरीदारी।
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली शाॅपिंग की पूरी लिस्ट - फोटो : Istock
दिवाली की खरीदारी लिस्ट
 
  • दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की पूजा का सामान
  • खानपान का सामान
  • घर की सजावट का सामान
  • कपड़े और गिफ्ट की शॉपिंग का सामान
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली शाॅपिंग की पूरी लिस्ट - फोटो : Istock
दिवाली पूजन सामग्री की लिस्ट
 
  • भगवान गणेश और लक्ष्मी मां की प्रतिमाएं
  • भगवान के वस्त्र और श्रृंगार का सामान
  • मिट्टी के बड़े और छोटे दीए 
  • रूई की बत्ती 
  • दीए जलाने के लिए तेल या घी
  • रोली, अक्षत के लिए चावल, हल्दी, चौक बनाने के लिए आटा या रंगोली
  • प्रसाद में भगवान गणेश के लिए लड्डू और माता लक्ष्मी के लिए मिठाई
  • फूल और पान
  • चांदी का सिक्का

4 of 5
दिवाली शाॅपिंग की पूरी लिस्ट - फोटो : istock
सजावट का सामान 
  • रंगोली के लिए रंग
  • फूल
  • इलेक्ट्राॅनिक लाइट्स 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली शाॅपिंग की पूरी लिस्ट - फोटो : iStock
कपड़े और गिफ्ट 

परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े, दिवाली और भाई दूज के लिए तोहफे, मिठाइयां, फल।

Diwali Shopping Tips: दिवाली की खरीदारी करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, हो सकते हैं कंगाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें