फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली में घर की सफाई करते समय स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान, सबसे पहले खुद को करें तैयार

Mon, 09 Nov 2020 03:53 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2020: दिवाली के पावन पर्व से पहले घर की अच्छी तरह से साफ- सफाई की जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दिवाली के पावन पर्व से पहले घर की अच्छी तरह से साफ- सफाई की जाती है। इस साल दिवाली का पावन पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली से पहले घर की साफ- सफाई करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। दिवाली की साफ- सफाई करते समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। साफ- सफाई करने से पहले खुद को तैयार करना भी आवश्यक है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे साफ- सफाई करने से पहले आपने खुद को कैसे तैयार करना है...
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2020: घर की साफ- सफाई करते समय आपको खुद को धूल- मिट्टी से सुरक्षित रखना है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खुद को धूल- मिट्टी से बचाएं
  • घर की साफ- सफाई करते समय आपको खुद को धूल- मिट्टी से सुरक्षित रखना है। धूल- मिट्टी की वजह से आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए खुद को धूल- मिट्टी से सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2020: साफ- सफाई करते समय स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बालों और चेहरे पर क्रीम लगाएं
  • बालों और चेहरे को धूल- मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए बालों और चेहरे पर तेल लगा लें। अपने बालों को किसी कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। साफ- सफाई करते समय स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

4 of 5
Diwali 2020: साफ- सफाई करते समय हाथों का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हाथों का भी रखें ख्याल
  • साफ- सफाई करते समय हाथों का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी होता है। आप हाथों को सुरक्षित रखने के लिए हाथों में रबड़ के दस्ताने पहन सकती हैं। दस्ताने पहनने से आपके हाथ और नाखून सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2020: घर की साफ- सफाई एक ही दिन में न करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
एक ही दिन में न करें घर की सफाई
  • घर की साफ- सफाई एक ही दिन में न करें। एक ही दिन में पूर घर की साफ- सफाई करने से आप बहुत अधिक थक जाएंगे। अधिक थकान होने की वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। घर की साफ- सफाई आराम से दो- तीन दिन में करें।
आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें