फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली में रसोई घर की सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान, चमक उठेगा किचन

Mon, 09 Nov 2020 03:53 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Diwali 2020: किचन की सफाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दिवाली में घरों में साफ- सफाई की जाती है। घर की साफ- सफाई करते समय किचन की सफाई करना थोड़ा मुश्किल होता है। किचन की सफाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होती है। किचन में तेल के धब्बे लग जाते हैं, जिन्हें साफ करने में काफी मेहनत लगती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे दिवाली में किचन की साफ- सफाई करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना है। इन बातों का ध्यान रखने से आपका किचन चमक उठेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए किचन की साफ- सफाई करते समय आपने किन बातों का ध्यान रखना है।
विज्ञापन

2 of 8
Diwali 2020: किचन की साफ- सफाई करने के लिए ब्लीज और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लीज और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
  • किचन की साफ- सफाई करने के लिए ब्लीज और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। ब्लीज और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से आप किचन चमक उठेगा।
विज्ञापन

3 of 8
Diwali 2020: कांच के बर्तनों को साफ करते समय विशेष ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कांच के बर्तनों को ऐसे करें साफ
  • कांच के बर्तनों को साफ करते समय विशेष ध्यान रखना होता है। कांच के बर्तनों को साफ करने के लिए गर्म पानी में थोड़ा सा नमक और साबुन का छोटा टुकड़ा डालकर घोल बना लें। इस घोल से कांच के बर्तनों को साफ करें।

4 of 8
Diwali 2020: तांबे, चांदी और कांसे के बर्तनों को साफ करने के लिए आप टमैटो कैचअप का इस्तेमाल कर सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
तांबे, चांदी और कांसे के बर्तनों को ऐसे करें साफ
  • तांबे, चांदी और कांसे के बर्तनों को साफ करने के लिए आप टमैटो कैचअप का इस्तेमाल कर सकती हैं। तांबे, चांदी और कांसे की चीजों पर टमैटो कैचअप लगा लें और कुछ देर बाद साफ कपड़े से रगड़ लें। इसके बाद गीले कपड़े से बर्तनों को अच्छी तरह से पोंछ लें।
विज्ञापन

5 of 8
पीतल के बर्तन या दूसरी चीजों को साफ करने के लिए आप इमली, नमक, नींबू और सिरका का इस्तेमाल भी कर सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पीतल के बर्तनों को ऐसे करें साफ
  • पीतल के बर्तन या दूसरी चीजों को साफ करने के लिए आप इमली, नमक, नींबू और सिरका का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए आपको बाजार में कई तरह के लिक्विड भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
Diwali 2020: लोहे के बर्तनों को साफ करने के लिए नमक में थोड़ा गर्म पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
लोहे के बर्तनों को ऐसे करें साफ
  • लोहे के बर्तनों को साफ करने के लिए नमक में थोड़ा गर्म पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट से बर्तनों को साफ करें। इस पेस्ट से लोहे के बर्तनों का कालापन दूर हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
प्लास्टिक की चीजों को साफ करने के लिए आप एक बाल्टी में गर्म पानी भर लें और पानी में तीन चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
प्लास्टिक की चीजों को ऐसे करें साफ
  • प्लास्टिक की चीजों को साफ करने के लिए आप एक बाल्टी में गर्म पानी भर लें और पानी में तीन चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। अब इस पानी में प्लास्टिक की चीजों को डाल दें। आधे घंटे पर प्लास्टिक की चीजों को पानी से बाहर निकालकर साफ पानी से धो लें।
विज्ञापन

8 of 8
Diwali 2020: किचन की साफ- सफाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
किचन के बर्तनों के बाद करें स्लैब और अलमारी की सफाई
  • किचन के बर्तनों की साफ- सफाई के बाद किचन के स्लैब और अलमारी की अच्छी तरह से साफ- सफाई कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें