दिवाली के पावन त्योहार से पहले घर की अच्छी तरह से साफ- सफाई की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली से पहले घर की साफ- सफाई करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में साफ- सफाई करने से घर का वातावरण सकारात्मक रहता है और घर के सभी सदस्यों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। घर में साफ- सफाई करने में काफी मेहनत लगती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको साफ- सफाई करने के कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॅालो करने से आप आसानी से घर की साफ- सफाई कर सकती हैं।