फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: इन टिप्स को फॅालो करने से चमक उठेगा घर, दिवाली में घर को दें नया और स्टाइलिश लुक

Mon, 09 Nov 2020 03:53 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Diwali 2020: दिवाली के पावन त्योहार से पहले घर की अच्छी तरह से साफ- सफाई की जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दिवाली के पावन त्योहार से पहले घर की अच्छी तरह से साफ- सफाई की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली से पहले घर की साफ- सफाई करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में साफ- सफाई करने से घर का वातावरण सकारात्मक रहता है और घर के सभी सदस्यों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। घर में साफ- सफाई करने में काफी मेहनत लगती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको साफ- सफाई करने के कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॅालो करने से आप आसानी से घर की साफ- सफाई कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Diwali 2020: घर की साफ- सफाई करते समय पंखे की सफाई करना थोड़ा मुश्किल होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ऐसे करें पंखे की सफाई
  • घर की साफ- सफाई करते समय पंखे की सफाई करना थोड़ा मुश्किल होता है। पंखे की सफाई करने के लिए तकिए का कवर ले लें और बेड पर एक कुर्सी रख लें। अब कुर्सी में खड़े हो जाएं और पंख की ब्लेड को कवर के अंदर डालकर अच्छे से रगड़कर साफ कर लें। तकिए के कवर से सफाई करने से ब्लेड की सारी गंदगी कवर के अंदर ही गिरेगी और पंखा भी साफ हो जाएगा। पंखे की सफाई करते समय किसी व्यक्ति से कुर्सी को अच्छी तरह पकड़कर रखने को जरूर बोलें।
विज्ञापन

3 of 6
Diwali 2020: बाथरूम में लगे टाइल्स की सफाई करना आसान होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे करें टाइल्स की सफाई
  • बाथरूम में लगे टाइल्स की सफाई करना आसान होता है, परंतु कोने के दाग- धब्बों को निकालना थोड़ा मुश्किल ही होता है। आप बेकिंग सोडा की मदद से कोनों को साफ कर सकते हैं। एक पुराने टूथब्रश में बेकिंग सोड़ा लगाकर आप कोनों को रगड़ सकती हैं। इसके बाद गर्म पानी से टाइल्स को अच्छी तरह से धो लें।

4 of 6
Diwali 2020: ओवन हमारे काम को काफी आसान बना देता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ओवन
  • ओवन हमारे काम को काफी आसान बना देता है, परंतु ओवन की सफाई करना काफी मुश्किल होता है। ओवन को अच्छे से साफ करने के लिए एक स्प्रे बोतल में नींबू, पानी और बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद ओवन के अंदर अच्छे से छिड़काव करें। छिड़काव करने के बाद एक कपड़े से अच्छी तरह ओवन को पोंछ दें। इस स्प्रे की मदद से आप आसानी से ओवन की सफाई कर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Diwali 2020: इस मिश्रण से बर्तनों को साफ करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
किचन के गंदे बर्तनों को ऐसे करें साफ
  • किचन के गंदे बर्तनों को साफ करने के लिए एक बाल्टी में गर्म पानी ले लें और इस पानी में 5-6 चम्मच ब्लीच और डिटर्जेंट पाउडर मिला लें। इस मिश्रण से बर्तनों को साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Diwali 2020: लकड़ी के फर्नीचर की सफाई करने के लिए एक कप में थोड़ा सिरका और पानी ले लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे करें लकड़ी के फर्नीचर की सफाई
  • लकड़ी के फर्नीचर की सफाई करने के लिए एक कप में थोड़ा सिरका और पानी ले लें। इस मिश्रण से लकड़ी के फर्नीचर की सफाई करें। इस मिश्रण से आपका फर्नीचर चमकने लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें