फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2019: पूजा के समय चढ़ाएं ये 5 प्रसाद, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Sun, 27 Oct 2019 07:39 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली लक्ष्मी जी के पूजन का त्योहार है। धन-संपदा और शांति के लिए लक्ष्मी जी का दिवाली पर विशेष पूजन किया जाता है। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग दिवाली पर कई तरह के जतन करते हैं। कोई मां को लाल लाल चुनरी चढ़ाता है तो कोई धनतेरस पर नया झाडू खरीदकर उन्हें अपने घर बुलाने का टोटका करता है। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो आपको इस दिवाली माता के पूजन में उनके पसंंदीदा प्रसादों का भोग लगाना होगा। हां यह बात भी शत प्रतिशत सत्य है कि माता को श्रद्धा भाव से जो भी अर्पित किया जाता है तो उससे वो प्रसन्न होती हैं। लेकिन संभव हो सके तो मां के पसंद का भोग जरूर लगाए। आइए जानते हैं मां के पसंंदीदा प्रसादों के बारे में विस्तार से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नारियल
हिंदू धर्म में नारियल को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को नारियल बहुत पसंद है। अगर दिवाली पर आप मां लक्ष्मी के पूजन में नारियल को प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं तो देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बताशा
मां लक्ष्मी को बताशे बहुत पसंद हैं। आप दिवाली पर लड्डू, गुड़ से बनी चीजों के साथ बताशे भी मां लक्ष्मी को प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं। बताशे का भोग लगाने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4 of 6
सिंघाड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिंघाड़ा
मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को पानी से जुड़े चीजों से बहुत प्रेम है। यही वजह है कि उन्हें पानी में उगने वाले फल-फूल बेहद पसंद होते हैं। मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला सिंघाड़ा भी बहुत प्रिय है। अगर आप इस दिवाली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें सिंघाड़ा प्रसाद के रूप में जरूर चढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 6
पान
हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लोग कई तरह की पूजा में पान को भगवान पर अर्पित करते हैं। दिवाली पूजा में भी पान का बहुत महत्व है। बता दें कि दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को खास तौर पर मीठा पान चढ़ाया जाता है। मां लक्ष्मी का पूजा संपन्न होने के बाद पान का भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मखाने
देवी लक्ष्मी को प्रसाद में मखाने का भोग लगाना भी बहुत फलदायक होता है।मखाना देवी लक्ष्मी के प्रिय फूल कमल का फल होता है इसलिए देवी लक्ष्मी को यह बहुत पसंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें