रसोई की करें सफाई
घर की सफाई में सबसे मुश्किल जगह है रसोई। यहां की सफाई में विशेष मेहनत की जरूरत होती है क्योंकि यहां पर तेल के धब्बे होते हैं जिन्हें छुड़ाने में मेहनत लगती है। डिब्बों की सफाई के लिए ब्लीज और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। गर्म पानी में थोड़ा-सा नमक और साबुन का छोटा टुकड़ा डालें, उस घोल से कांच के बर्तनों को साफ करें। तांबे, चांदी और कांसे की चीजों पर टमैटो कैचअप लगाएं और फिर कुछ देर बाद साफ कपड़े से रगड़ दें। आखिर में गीले कपड़े से पोंछ दें। चीजें चमक उठेंगी।
पीतल के बर्तनों या दूसरी चीजों को साफ करने के लिए इमली, नमक, नीबू और सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे, पीतल के शो-पीस और पुराने बर्तनों को साफ करने के लिए मार्केट में खास लिक्विड भी मिलता है।