फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2019: दिवाली पर इन चार टिप्स से अपने घर को बनाएं खूबसूरत

Mon, 14 Oct 2019 02:46 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2019 - फोटो : facebook
भारत को सदियों से त्योहारों का देश कहा जाता है क्योंकि सदियों पहले से ही त्यौहार को धूमधाम से मनाने का रिवाज रहा है। नवरात्रि की पूजा और रावण दहन के बाद हम दिवाली की तैयारी में लग जाते हैं। दिवाली के त्योहार को लेकर घरों की साफ-सफाई के साथ सजावट का काम शुरू हो जाता है। कई घरों में पेंट और मरम्मत का काम कराया जाता है। दिवाली पर सभी लोग अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे विशेष टिप्स देंगे जिसके इस्तेमाल से आप अपने आशियाना को बेहतरीन ढंग से सजा सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
वॉल स्टीकर से दें दिवाल को नया लुक
कमरे की दिवाल की सजावट के लिए वॉल स्टीकर से बढ़िया कोई ऑप्शन नहीं हो सकता है। पूजा वाले कमरे की दिवाल को आप भगवान की तस्वीरों वाले स्टीकर लगा सकते हैं। अगर बच्चों के कमरे की दिवाल को सजाना है तो आप कार्टून कैरेक्टर वाले स्टीकर लगाएं। ऐसा करने से बच्चे खुश भी होंगे और उनका कमरा भी खूबसूरत दिखेगा। वॉल स्टीकर की कई डिजाईन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा, इसके अलावा आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2019 - फोटो : facebook
मुख्य द्वार की सजावट
घर का मुख्य द्वार घर का आईना होता है। सबसे पहले मुख्य द्वार की सजावट ही लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ती है। दिवाली के मौके पर आप अपने घर के मुख्य द्वार को फूलों से सजा सकते हैं। लंबे समय तक सजावट को बरकरार रखने के लिए आप आर्टिफिशल फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक आर्टिफिशल फूल मिल रहे हैं। इस तरीके सेआप अपने घर के मुख्य द्वार की सजावट करेंगे तो लोगो की की नजर आपके द्वार से हटेगी ही नहीं।

4 of 5
Diwali 2019 - फोटो : अमर उजाला
लैंप्स और फूलों से दे घर को नया लुक
घर की सजावट में फूलों के साथ-साथ लैंप्स एक नया लुक देंगे। ऐसा करने से आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। ऑनलाइन के साथ-साथ आजकल मार्केट में बेहतरीन लैंप्स मिल रहे हैं। आप अपने बजट के मुताबिक ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम तक के लिए आकर्षक लैंप्स का चुनाव कर सकते हैं। लैंप्स के अलावा आप आर्टिफिशल फूलों से भी घर को सजा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
रंग-बिरंगी लड़ियां
आप घर की सभी खिड़कियों पर रंग-बिरंगी लड़ियां लगाएं। बेडरूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी आप इन लड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप पूरे घर के दरवाजों को भी रंग-बिरंगी लड़ियों से चमका सकते हैं। बाजार में कई प्रकार की लड़ियां मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें