Dish Washing Hacks: घर और रसोई को व्यवस्थित रखने के लिए आपके पास कई काम होते हैं। उसमें बर्तनों को धोना एक अहम काम है। लोगों को खाना बनाना पसंद होता है लेकिन जब बर्तन धोने की बारी आती है तो लोग परेशान हो जाते हैं। कई लोग सिर्फ इस वजह से खाना नहीं बनाते या ऐसी डिश नहीं बनाते, जिसमें अधिक बर्तनों का इस्तेमाल हो, ताकि उन्हें बर्तन न धोने पड़ें। बर्तन धोना मेहनत का काम तो होता ही है, समय भी लगता है। लोग बर्तन धोने को बोरिंग काम भी मानते हैं। ऐसे में अक्सर लोग सबसे आखिर में बर्तन धोने का काम करते हैं। अगर किसी की मदद न मिले तो सिंक में बर्तनों का अंबार लग जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो प्रेशर कुकर और कड़ाही जैसे बर्तनों को धोने में होती है। अगर आपको भी बर्तन धोना पसंद नहीं और आप बर्तन धोने को मुसीबत का काम मानते हैं तो कुछ आसान टिप्स को अपनाकर बर्तनों को आसानी से सफाई के साथ धो सकते हैं। ये रहे डिश वाशिंग के टिप्स।