फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशमिश के अधिक सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान, बढ़ सकता है वजन

Sat, 23 Jan 2021 07:58 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अधिकतर लोग किशमिश का सेवन सर्दियों में करते हैं - फोटो : pixabay

किशमिश खाने के कई सारे फायदे होते हैं। किशमिश में आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम,फाइबर आदि पाए जाते हैं। अधिकतर लोग किशमिश का सेवन सर्दियों में करते हैं क्योंकि इसे खाने से शरीर की तासीर गर्म रहती है। जहां किशमिश खाने से आप एनीमिया से बचे रह सकते हैं, वहीं यह अधिक मात्रा में यदि खा ली जाए तो कई सारे नुकसान भी हो सकते हैं। स्वाद में बच्चों को यह किशमिश बहुत अच्छी लगती है इसलिए भी वे ज्यादा खा लेते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किशमिश से होने वाले नुकसान के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा बहुत अधिक होती है - फोटो : Social media

वजन बढ़ना
यदि आप वजन कम करने जा रहे हैं तो गलती से भी किशमिश का सेवन न करें। किशमिश खाने से वजन बढ़ने लगता है। किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो कि आपके वजन में वृद्धि कर सकते हैं इसलिए ज्यादा किशमिश न खाएं क्योंकि धीरे- धीरे आपका वजन कब बढ़ जाएगा, आपको पता ही नहीं लगेगा। 

विज्ञापन

3 of 5
पेट किशमिश को ठीक से पचा नहीं पाती है - फोटो : social media

उल्टी और डायरिया
ज्यादा किशमिश खाने से उल्टी और डायरिया की समस्या भी होती है। जब पाचन तंत्र ठीक न हो तो भूलकर भी किशमिश का सेवन न करें क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो पेट किशमिश को ठीक से पचा नहीं पाती है और फिर आपको बेचैनी, उल्टी एवं डायरिये की समस्या हो सकती है इसलिए पेट ठीक होने पर ही किशमिश खाएं। 

4 of 5
ह्रदय संबंधी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है - फोटो : सोशल मीडिया

ह्रदय रोग
जिन्हें पहले से ह्रदय रोग है, उन्हें तो किशमिश खाना ही नहीं चाहिए क्योंकि किशमिश खाने से उनकी समस्या और भी बढ़ सकती है और जिन लोग का वजन बढ़ा हुआ है और किशमिश का सेवन करते हैं तो उन्हें ह्रदय संबंधी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि किशमिश में अधिक मात्रा में ट्राइग्लिसराइड्स होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परामर्श लेने के बाद जरूर आप इसका सेवन कर सकते हैं - फोटो : pixa
एलर्जी
किशमिश को लेकर कई अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि ज्यादा किशमिश खाने से त्वचा में खुजली, रैशेज आदि की समस्या हो सकती है। पहली बार किशमिश खाने पर यदि खुजली आदि के कोई लक्षण नजर आते हैं तो उसे ज्यादा न खाएं क्योंकि संंभव है कि आपकी समस्या बहुत हद तक बढ़ जाए। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद जरूर आप इसका सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें