Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस का हर भारतीय के जीवन में काफी महत्व है। पर, क्या आपको इसका अंतर पता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं इस लेख में.............
विज्ञापन
1 of 2
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या अंतर है?
- फोटो : AI
Diffrence Between Independence Day And Republic Day: भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। दोनों ही हमारे देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व हैं और इन दिनों स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और अलग-अलग संगठनों में तिरंगा फहराया जाता है। हालांकि, कई लोगों को यह पता नहीं होता कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में आखिर क्या अंतर है।
दरअसल, दोनों पर्व भारत के इतिहास की अलग-अलग महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े हैं। इसी के चलते दोनों अवसरों पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है, लेकिन इनके ऐतिहासिक महत्व और आयोजन की परंपराओं में अंतर है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस एक-दूसरे से कैसे अलग हैं।
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या अंतर है?
- फोटो : Adobe Stock
स्वतंत्रता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर में ध्वजारोहण, देशभक्ति कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।
गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसी दिन भारत एक गणराज्य बना। इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन नई दिल्ली में भव्य गणतंत्र दिवस परेड आयोजित की जाती है, जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के साथ विभिन्न राज्यों की झांकियां शामिल होती हैं।
दोनों में सबसे बड़ा अंतर क्या है?
स्वतंत्रता दिवस भारत के ब्रिटिश शासन से आजाद होने की ऐतिहासिक घटना को याद करता है, जबकि गणतंत्र दिवस संविधान लागू होने और भारत के गणराज्य बनने का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले से ध्वजारोहण करते हैं, जबकि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व करते हैं।
आसान भाषा में समझें
15 अगस्त = आजादी मिलने का दिन 26 जनवरी = संविधान लागू होने और भारत के गणराज्य बनने का दिन
दोनों राष्ट्रीय पर्व भारत की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था के महत्व को दर्शाते हैं।