फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra Farmhouse Inside Photos: धर्मेंद्र के 100 एकड़ में फैले फार्म हाउस के अंदर की तस्वीरें

Mon, 24 Nov 2025 01:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dharmendra 100 Acre Farmhouse Inside Photos: धर्मेंद्र का लोनावला में आलीशान फार्महाउस है जो कि 100 एकड़ जमीन पर फैला है। दौलत और शोहरत के मामलों में धनी धर्मेंद्र खेतों में काम करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि धर्मेंद्र का फार्महाउस अंदर से कैसा दिखता है।
विज्ञापन
1 of 6
धर्मेंद्र के फार्महाउस की तस्वीरें - फोटो : instagram
Dharmendra 100 Acre Farmhouse Inside Photos: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 की सुबह से ही उनके घर पर हलचल होने लगी थी। एंबुलेंस और बेरिकेडिंग दिखने के बाद एक बार फिर उनके सेहत को लेकर चर्चा उठी। धीरे धीरे सेलेब्स उनके घर पहुंचने लगे। धर्मेंद्र का जाना बालीवुड के लिए एक बड़ी क्षति के जैसा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। हालांकि बाद में वह डिस्चार्ज हो गए थे। 

धर्मेंद्र अपने दौर के सबसे फिट और स्ट्राॅन्ग अभिनेता थे।  उनके स्टाइल और लुक पर फैंस फिदा रहते थे। वहीं उनका निजी जीवन और लाइफस्टाइल भी हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। अभिनेता करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह प्रकृति के पास अपने फार्म हाउस पर वक्त बिताना ज्यादा पसंद करते हैं, जिसकी तस्वीरें वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। धर्मेंद्र का लोनावाला में आलीशान फार्म हाउस है जो कि 100 एकड़ जमीन पर फैला है। दौलत और शोहरत के मामलों में धनी धर्मेंद्र खेतों में काम करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि धर्मेंद्र का फार्महाउस अंदर से कैसा दिखता है।  
विज्ञापन

2 of 6
धर्मेंद्र के फार्महाउस की तस्वीरें - फोटो : instagram
फिल्मी चकाचौंध से दूर लोनावला में अपने फार्महाउस पर रहने वाले धर्मेंद्र यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्म हाउस में खूबसूरत स्विमिंग पूल भी है जिसके चारों तरफ ग्लास वाॅल और हरियाली नजर आती है।
विज्ञापन

3 of 6
धर्मेंद्र के फार्महाउस की तस्वीरें - फोटो : instagram
धर्मेंद्र के पास ट्रैक्टर से लेकर ATV है जिससे वह खेती से लेकर जंगल में सैर के लिए जाते हैं। पंजाब के लुधियाना में एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले धर्मेंद्र जाट परिवार के हैं और खेती के काम में काफी रुचि रखते हैं।

4 of 6
धर्मेंद्र के फार्महाउस की तस्वीरें - फोटो : instagram
उनका फार्म हाउस अंदर से भी काफी खूबसूरत है। आरामदायक फर्नीचर, सुविधाजनक इंटीरियर इसे अधिक भव्य बनाता है। लिविंग रूम को खूबसूरत पेंटिंग, धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीरों से सजाया गया है। साथ ही कई सुंदर एंटीक भी रखे गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
धर्मेंद्र के फार्महाउस की तस्वीरें - फोटो : instagram
अक्सर धर्मंद्र के फार्महाउस पर उनका परिवार पहुंचता है। त्योहारों और खास मौकों पर सनी देओल और बाॅबी देओल फार्महाउस पर सुकून पाने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी देओल - फोटो : instagram
धर्मंद्र के फार्म हाउस पर खूबसूरत बागीचा है और छोटा सा सजावटी वाॅटरफाॅल भी है। प्रकृति की गोद में फैला ये फार्म हाउस बेहद खूबसूरत लोकेशन पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें