Dhanteras 2025 Rangoli Design: धनतेरस दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है, जो दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन घर के दरवाजे पर बनाई गई सुंदर रंगोली मां लक्ष्मी को घर में प्रवेश के लिए आमंत्रित करती है। रंगोली शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। इसके रंग घर में खुशियां और सौभाग्य लाते हैं।
धनतेरस पर पारंपरिक रूप से कमल फूल, स्वस्तिक, दीपक, और शुभ-लाभ जैसे डिज़ाइन बनाए जाते हैं। आजकल लोग फूलों, रंग-बिरंगे पाउडर, चावल और हल्दी से भी आकर्षक रंगोली बनाते हैं। मुख्य दरवाजे या पूजन स्थल पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में शांति और संपन्नता का वास कराता है। इस धनतेरस अपनी रचनात्मकता से घर को सजाएं और मां लक्ष्मी का स्वागत सुंदर रंगोली डिजाइन को सजाकर करें। यहां आपको धनतेरस के लिए पारंपरिक और नए रंगोली डिजाइन दिखाए जा रहे हैं।