फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन करें इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Wed, 11 Nov 2020 08:50 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस साल धनतेरस का पावन पर्व 13 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस साल धनतेरस का पावन पर्व 13 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के पावन दिन खरीदारी करना शुभ रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के पावन दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तनों की खरीदारी करने से जीवन में संपन्नता आती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन चीजों की खरीदारी करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है...
विज्ञापन

2 of 6
धनतेरस के पावन दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदना शुभ होता है - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा
  • धनतेरस के पावन दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदना शुभ होता है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदने से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। धनतरेस के दिन मां लक्ष्मी की धन- वर्षा करते हुए प्रतिमा लेना शुभ रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
धनतेरस के पावन दिन चांदी के सिक्के, आभूषण खरीदना शुभ होता है - फोटो : अमर उजाला
चांदी
  • धनतेरस के पावन दिन चांदी के सिक्के, आभूषण खरीदना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी पूजा के दिन चांदी के वस्तुओं की पूजा भी करनी चाहिए।

4 of 6
धनतेरस के दिन पीतल की चीजें लेना शुभ होता है - फोटो : social media
पीतल
  • धनतेरस के दिन पीतल की चीजें लेना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और भगवान धन्वंतरि को पीतल की चीजें प्रिय होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
धनतेरस के दिन झाडू खरीदना शुभ होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
झाडू
  • धनतेरस के दिन झाडू खरीदना शुभ होता है। धनतेरस के दिन झाडू जरूर खरीदें। झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाडू खरीदने से दरिद्रता का नाश होता है। इस दिन झाडू खरीदने से घर का वातावरण भी साकारात्मक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली के महापर्व में दीपक जलाएं जाते हैं - फोटो : अमर उजाला
मिट्टी के दीपक
  • दिवाली के महापर्व में दीपक जलाएं जाते हैं। धनतेरस के पावन दिन मिट्टी के दीपक जरूर खरीदें। धनतेरस के दिन मिट्टी के दीपक खरीदना शुभ रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें