हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन झाडू खरीदने से घर में लक्ष्मी जी का वास बना रहता है। अगर आप भी पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं या फिर जल्द धनवान बनने का सपना देखते हैं तो धनतेरस पर किया गया झाड़ू का यह उपाय आपकी मदद कर सकता है।
दरअसल, शास्त्रों में इसे माता लक्ष्मी का प्रतिरूप माना जाता है। लोग धनतेरस के दिन झाड़ू तो खरीद लेते हैं लेकिन उससे जुड़े नियमों के प्रति लापरवाही बरतने की वजह से मां लक्ष्मी को खुश करने की जगह नाराज कर देते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदे गए झाड़ू के इस्तेमाल करने के कुछ नियमों के बारे में। ये नियम मां लक्ष्मी को झट से खुश करने में आपकी मदद कर सकते हैं।