फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस करोड़ों के घर में रहती हैं दीपिका पादुकोण, कारों का भी है बेहद शौक, जीती हैं लग्जरी लाइफ

Tue, 02 Mar 2021 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram/deepika padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भला कौन पसंद नहीं करता? उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर उनकी एक-एक पोस्ट को लाखों लाइक मिलते हैं। उनकी फिल्मों को भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं उनकी एक्टिंग के भी फैंस काफी दीवाने हैं। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि दीपिका ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेनहत की है और अपनी मेहनत के दम पर आज दीपिका बॉलीवुड पर राज करती हैं, और एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। तो चलिए आपको दीपिका पादुकोण के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पिछले दिनों सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमिन कराचीवाला ने दीपिका की फिटनेस के बारे में बताया था। दीपिका पादुकोण नाश्ते में लो फैट मिल्क, दो अंडे (बाहर का सफेद हिस्सा), डोसा और रवा उपमा खाती हैं। वहीं, लंच में वो ताजी सब्जियां, रोटी और ग्रील्ड फिश खाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं शाम को दीपिका नाश्ते में फिल्टर कॉफी, नट्स और ड्राई फ्रूट्स लेती हैं। जबकि रात के खाने में दीपिका रोटी, सब्जी, ग्रीन सलाद और सीजनल फ्रूट्स खाती हैं। इसके अलावा दीपिका को नारियल पानी, ताजे फलों का जूस और मीठे में डार्क चॉकलेट खाना भी काफी पसंद है।

4 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram/Deepika padukone
दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से की थी, और इसके बाद वो लगातार आगे बढ़ती गई। वहीं, उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें ओम शांति ओम, बाजीराव मस्तानी, पदमावत, गोलियों की रासलीला राम-लीला, छपाक, चेन्नई एक्सप्रेस, तमाशा, लव आज कल, हाउसफुल जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। उनकी शादी बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह से हुई और वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दीपिका के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास ऑडी ए9 है, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी कारें हैं। यही नहीं, दीपिका ने साल 2013 में मुंबई में ही एक बेहद आलीशान घर खरीदा था। इसकी मार्केट वेल्यू लगभग 6 करोड़ रुपये है। इस घर में हर सुख-सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन

6 of 7
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/ranveer singh
आपको जानकार हैरानी होगी कि साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका ने 13 करोड़ रुपये फीस ली थी। ये फीस रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से काफी ज्यादा थी। बात दीपिका की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापनों, पर्सनल इवेंस्टमेंट के जरिए करती हैं। साथ ही वो ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी मोटी कमाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
बात अगर दीपिका की संपत्ति की करें तो तो वे करोड़ों की मालकिन हैं। फोर्ब्स ने साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की थी, जिसमें दीपिका 10वें पायदन पर थीं। इसके मुताबिक, साल 2019 में दीपिका ने 48 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दीपिका हर साल ही कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें