बेटी दिवस
- फोटो : Pixabay
क्यों मनाया जाता है बेटी दिवस?
बेटियों को प्यार जताने के उद्येश्य से बेटी दिवस मनाया जाता है। बता दें कि सिर्फ बेटियों के लिए ही नहीं बल्कि मां, पिता, बेटा के साथ-साथ दादा-दादी के लिए भी साल में एक खास दिन होता है।
भारत में बेटी दिवस मनाने की वजह लोगों को बेटीयों के प्रति जागरुक करना है। बेटी को जन्म से पहले मारना, उसे पढ़ने-लिखने ना देना, घरेलू हिंसा, दुष्कर्म जैसे कुरूतियों से निकलने के लिए भारतीयों को जागरुक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। बेटी दिवस यही समझाता है कि बेटियां बोझ नहीं होती, बल्कि आपके घर का एक अहम हिस्सा होती हैं।