फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama Motivational Quotes: हर दिन को खास बना देंगे दलाई लामा के ये अनमोल वचन

Thu, 03 Jul 2025 05:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dalai Lama Motivational Quotes:  उनके विचार कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद और आत्मविश्वास की रोशनी देते हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक विचार, जो न सिर्फ जीवन की दिशा बदल सकते हैं, बल्कि आपके अंदर नई ऊर्जा भर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar ujala
Dalai Lama Motivational Quotes : दलाई लामा तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु और करुणा के प्रतीक हैं। उनका जीवन, शिक्षाएं और विचार पूरी दुनिया को शांति, सहानुभूति और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने ना सिर्फ बौद्ध धर्म को विश्व में फैलाया, बल्कि लोगों को आंतरिक शांति, धैर्य और प्रेम का महत्व भी समझाया। 14वें दलाई लामा तेनज़िन ग्यात्सो को 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका मानना है कि सच्ची खुशी बाहर नहीं, बल्कि हमारे अंदर होती है। उनके विचार कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद और आत्मविश्वास की रोशनी देते हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक विचार जो न सिर्फ जीवन की दिशा बदल सकते हैं, बल्कि आपके अंदर नई ऊर्जा भर सकते हैं।



 
विज्ञापन

2 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala
 
"सच्चा नायक वह है जो अपने क्रोध और घृणा पर विजय प्राप्त करता है।"
 
विज्ञापन

3 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala
"मैं अपने दुश्मनों को हराने के लिए उन्हें अपना दोस्त बना लेता हूं।"

4 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala

"क्रोध और घृणा कमजोरी के संकेत हैं, जबकि करुणा शक्ति का एक निश्चित संकेत है।"
 
विज्ञापन

5 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala
"जब तक हम खुद के साथ शांति नहीं बना लें, तब तक हम बाहरी दुनिया में शांति प्राप्त नहीं कर सकते।"

 
विज्ञापन

6 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala
"करुणा और सहनशीलता कमजोरी की निशानी नहीं, बल्कि ताकत की निशानी हैं।"
 
विज्ञापन

7 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala
"हर दिन जब आप जागें तो सोचें, आज मैं जीवित हूं, यह मेरा सौभाग्य है।"
 

8 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala
"खुशी कोई पहले से बनी हुई चीज नहीं है। यह आपके अपने कार्यों से आती है।"
 

9 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala
"रिश्ते जरूरतों पर आधारित नहीं होते। सर्वश्रेष्ठ रिश्ते वही होते हैं, जिनमें दोनों पक्षों के बीच प्रेम उनकी जरूरतों से ज्यादा होता है।"
 
विज्ञापन

10 of 10
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala
"जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य दूसरों की मदद करना है। अगर आप किसी की मदद नहीं कर सकते तो कम से कम उनके लिए मुश्किलें मत खड़ी कीजिए।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें