इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के ऑक्शन में ईशान किशन पर सबसे अधिक बोली लगी। अंत में मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक बोली लगाकर ईशान किशन को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2022 में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसी के साथ ईशान किशन भारत में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। ईशान किशन से पहले आईपीएल ऑक्शन में सबसे अधिक बोली युवराज सिंह पर लगाई गई थी। युवराज सिंह को 16 करोड़ ऑफर हुए थे। वहीं युवराज के बाद दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं। ईशान किशन बिहार के पटना शहर के रहने वाले हैं। उनके पिता पेशे से बिल्डर हैं और बड़े भाई डॉक्टर हैं। ईशान किशन क्रिकेट में उभरते हुए खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। ईशान किशन की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। चलिए जानते हैं इस आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन की लग्जरी लाइफ, कमाई और नेटवर्थ के बारे में।