फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से अक्षर पटेल बन गए क्रिकेटर, रखते हैं महंगी कारों का शौक, मैच ही नहीं विज्ञापनों से भी करते हैं अच्छी कमाई

Sat, 27 Feb 2021 01:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
axar patel - फोटो : pti
भारत में क्रिकेट को किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता। हाल ही में अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लिश टीम को 10 विकेट से मात दे दी। वैसे तो इस जीत में सभी भारतीय खिलाड़ियों का योगदान रहा, लेकिन इस टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने 11 विकेट झटक लिए। जहां अक्षर ने पहली पारी में 38 रन देकर 6 विकेट लिए, तो वहीं दूसरी पारी में मात्र 32 रन खर्च कर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। अक्षर डे-नाइट टेस्ट मैच में 11 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। तो चलिए हम आपको अक्षर की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
दरअसल, अक्षर पटेल का जन्म 20 जनवरी 1994 को गुजरात में हआ और उनका पूरा नाम अक्षर राजेशभाई पटेल है। वो गुजरात क्रिकेट टीम के लिए ही खेलते हैं। अक्षर ने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, और अपनी कमाल की गेंदबाजी से हर किसी को हैरान करके रखा है। साल 2014 में अक्षर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अब तक भारत के लिए 38 वनडे मैच खेले हैं।
विज्ञापन

3 of 8
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
इन 38 वनडे मैचों में अक्षर ने 45 विकेट लिए हैं। वहीं, उन्होंने 11 टी-20 मैच भी खेले हैं, जहां उन्होंने 9 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा है। अक्षर बेहद ही किफायती गेंदबाज माने जाते हैं। वनडे मैचों में उनका इकॉनमी रेट 4.43 का है। वहीं, टी-20 मैचों में अक्षर 6.83 प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च करते हैं।

4 of 8
अक्षर पटेल - फोटो : IPL official web
साल 2012 में अक्षर को रंजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला था, जहां उन्होंने अपना पहला मैच मध्यप्रदेश के खिलाफ खेला था। आपको जानकार हैरानी होगी कि आईपीएल-6 में मुंबई इंडियंस ने अक्षर पटेल को टीम में चुना जरूर था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद अक्षर की रणजी में शानदार बल्लेबाजी को देखकर किंग्स इलेवन पंजाब ने अन्हें आईपीएल-7 में टीम में शामिल किया।
विज्ञापन

5 of 8
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
आईपीएल-7 में अक्षर का प्रदर्शन इतना जबरदस्त था कि उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर यानी साल के उभरते हुए खिलाड़ी के रुप में उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद अक्षर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और साल 2014 में बांग्लादेश के दौरे पर गए। यही नहीं, उनके प्रदर्शन से सभी प्रभावित हुए और साल 2015 में उन्हें आईसीसी वर्ल्ड कप की भारतीय क्रिकेट टीम में जगह दी गई।
विज्ञापन

6 of 8
axar patel - फोटो : instagram/axar patel
ये बात सभी जानते हैं कि अक्षर ने क्रिकेटर बनने के लिए काफी मेहनत की है। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके पिता राजेश पटेल का भी हाथ है। दिल्ली कैपिटल्स यूट्यूब चैनल के कार्यक्रम में डीसी कैफे में अक्षर ने बताया था कि, 'मेरे पिता ने मुझे कहा कि तू अच्छा क्रिकेटर बनेगा। मुझे वो कहते थे कि तू खेल और पढ़ाई पर मत ध्यान दे, क्योंकि तू एक अच्छा क्रिकेटर बनेगा।' शायद इसी का नतीजा है कि आज अक्षर एक कामयाब क्रिकेटर हैं और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2017 तक अक्षर की नेट वर्थ 5 मिलियन से ज्यादा थी, जो मौजूदा समय में बढ़कर 32.6 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन

7 of 8
axar patel - फोटो : instagram/axar patel
वहीं, आईपीएल से भी अक्षर काफी कमाई करते हैं। उदाहरण के लिए साल 2019 में हुए आईपीएल में दिल्ली कैपिटल ने अक्षर को 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, इस साल 2021 में ही दिल्ली कैपिटन ने उन्हें टीम में बरकरार रखा है। खबरों के मुताबिक, इसके लिए भी उन्हें 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा अक्षर विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
axar patel - फोटो : instagram/axar patel
बाकी भारतीय खिलाड़ियों की तरह ही अक्षर पटेल को भी कारों का काफी शौक है। अक्षर के पास लैंडरोवर कार है, जो कि बेहद ही रॉयल गाड़ी है। इस कार की कीमत 40 लाख से लेकर 54 लाख रुपये तक है। वहीं, अक्षर के पास जो कार है वो लैंडरोवर डिस्कवरी की थर्ड जनरेशन कार है। इसके अलावा उनके पास होनडाई कार और कुछ बाइक भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें