प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ताजी चीजें न मिलें तो सूखे या डिब्बाबंद उत्पाद का उपयोग करें
कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि ताजे सामान आसानी से नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में आप सूखे या डिब्बाबंद चीजों को इस्तेमाल में ला सकते हैं। अगर आपको ताजा प्याज नहीं मिल पा रहा हो तो इसका स्वस्थ विकल्प प्राप्त करने में कोई परेशानी की बात नहीं है। हालांकि, ताजा उपज में विटामिन, खनिज, ओमेगा -3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन डिब्बाबंद प्यूरी को भी इनके विकल्प के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। प्याज के अलावा बीन्स, डिब्बाबंद मछली, टमाटर प्यूरी, जमे हुए मटर जैसे चीजों का भी प्रयोग कर सकते हैं।