कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरा देश प्रभावित है। इस घातक वायरस से संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ रहे हैं। हालांकि, लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट भी दी जा रही है ताकि आर्थिक गतिविधियों में रुकावट न आए। ऐसे में कई जगहों पर रेस्त्रां और होटलों को खोलने की अनुमति है, तो वहीं कई जगह केवल फूड डिलिवरी की जा सकती है। इस संकट के बीच भले ही खाना डिलिवर करने वाली संस्थाएं सुरक्षा और सावधानी बरतने का वादा लगातार कर रही हैं, लेकिन फिर भी डर होना स्वभाविक है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कोरोना वायरस के संकट के समय ही फूड डिलिवरी को लेकर खतरा है बल्कि आम दिनों में भी यह रिस्क उतना ही होता है। बाहर से खाना मंगाने को लेकर लोग हमेशा असमंजस में रहते हैं।