चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक 79 देशों के 95 हजार से ज्यादा लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं इस वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,280 के पार चली गई है। चीन के बाद दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किये गए हैं।
आधिकारिक तौर पर भारत में भी कोरोना वायरस के 31 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश मामले केरल, तेलंगाना, यूपी और दिल्ली एनसीआर में दर्ज किये गए हैं। जैसे-जैसे लाइलाज कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, लोगों में भय और चिंता भी बढ़ रही है। यही वजह है कि लोग अपने स्तर पर पूरी तरह तैयार रहना चाहते हैं और इसके लिए कुछ जरूरी चीजें खरीदकर जमा (स्टॉक) कर रहे हैं।