कोरोना संक्रमण से दुनिया के करीब 200 देश प्रभावित हैं। भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच जहां लोगों की आम दिनचर्या, रहन-सहन, रोजगार, खानपान वगैरह प्रभावित हुआ है, वहीं लोगों के सामने एक समस्या बढ़ते बालों को लेकर भी है। सेविंग तो घर में संभव है, लेकिन हेयर कटिंग मुश्किल है। ज्यादातर नाई की दुकान, सैलून, ब्यूटी पार्लर वगैरह बंद हैं। अधिकतर देशों में ऐसी दिक्कत है। वहीं दूसरी ओर पूर्वी अफ्रीका में इन दिनों ‘कोरोना वायरस हेयरस्टाइल’ बहुत मशहूर हो रही है।