घर में परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहती है। घर में आर्थिक संकट है। कई कोशिशों के बाद भी ये परेशानियां बनी हुईं हैं, तो हो सकता है कि आपके घर में कोई वास्तु दोष हो। हर कोई अपने घर में शांतिपूर्ण माहौल चाहता है, जिसे घर के वास्तु को ठीक करके पाया जा सकता है। घर का निर्माण अगर आपने वास्तुशास्त्र के अनुसार कराया है, तो जरूरी नहीं कि घर में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। घर में आईने और शीशे की वस्तुओं को गलत तरीके से लगाने से समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
bedroom
ड्रेसिंग टेबल
अगर ड्रेसिंग टेबल में आईना लगा है, तो इसे बिस्तर के सामने नहीं रखना चाहिए। सोते समय शरीर का प्रतिबिंब आईने में दिखना अशुभ होता है, इसलिए इसे बेड से दूर रखें।
विज्ञापन
3 of 6
main gate
मुख्य दरवाजा
घर के मुख्य द्वार पर आईना रखना अशुभ माना जाता है। घर के प्रवेश द्वार पर आईना या कोई भी चमकदार वस्तु नहीं रखनी चाहिए।
4 of 6
mirror
बच्चों का कमरा
बच्चों के कमरे में आईना कहां हो, यह तय करने में सावधानी रखनी चाहिए। आईने को स्टडी टेबल के सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे पढ़ाई में उनका ध्यान नहीं लगता है।
विज्ञापन
5 of 6
transparent door
पारदर्शी दरवाजे न रखें
घर में पारदर्शी दरवाजे या खिड़की नहीं लगवानी चाहिए। इससे एक तो आपकी प्राइवेसी नहीं रहती, वहीं वास्तु के हिसाब से भी इसे अच्छा नहीं माना जाता है।
शीशे के शो-पीस
कांच की दीवार वाली घड़ी, कांच के शो-पीस या एक्वेरियम को उत्तर या पूर्व दिशा में ही रखें। घर में आईना लगाने की सही दिशा पूर्व दिशा है। हमेशा इस दिशा में आईना हो।